फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Purvanchal's fish farming farmers will get benefit from the formation of Ultra Model Mandi in Ghazipur

गाजीपुर में अल्ट्रा मॉडल मंडी बनने से पूर्वांचल में मत्स्य पालन करने वाले किसानों को मिलेगा फायदा

Sat, 12 Nov 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Purvanchal's fish farming farmers will get benefit from the formation of Ultra Model Mandi in Ghazipur
गाजीपुर। प्रदेश के मत्स्य विभाग के मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने शनिवार को स्थानीय पैलेस में प्रेसवार्ता कर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। कहा कि गाजीपुर में अल्ट्रा मॉडल मत्स्य मंडी बनने से पूर्वांचल में बड़े पैमाने पर मत्स्य पालन करने वाले किसानों को फायदा मिलेगा। साथ ही बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इसके लिए कुल 61.87 करोड़ रुपये ( 30 करोड़ केंद्रांश, 20 करोड़ राज्यांश तथा 11.87 करोड़ रुपये मंडी परिषद का अंश) स्वीकृत किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विभिन्न श्रेणी की अत्याधुनिक 113 नग दुकानें, प्रशासनिक भवन, अन्य बहुउद्देश्यीय अवसंरचनाओं का निर्माण होना है। उन्होंने कहा कि मार्केट में आधुनिक तकनीक से परिपूर्ण मत्स्य संबंधित सभी घटक थोक-फुटकर व्यापार, रंगीन मछलियों का व्यापार, मत्स्य बीज के लिए आउटलेट, प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना मत्स्य आहार, मत्स्य रोग निवारक, मत्स्य उत्पादकों की उपलब्धता एक छत के नीचे संगठित रूप से की जा सकेगी।
विज्ञापन

मंडी की स्थापना से वाराणसी मंडल के साथ-साथ पूर्वांचल के सभी जिलों में मात्स्यिकी विकास से खाद्य सुरक्षा, मत्स्य पालकों के मत्स्य उत्पादों का उचित मूल्य, रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। साथ ही अन्य राज्यों में मत्स्य निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि उप्र राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की तरफ से परियोजना निर्माण के लिए टेंडर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा मत्स्य पालन और उनसे जुड़ी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा किया। कहा कि प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री की अगुवाई में मछुआ समाज का कल्याण हुआ है। मछुआ समाज का हक और अधिकार उनके घर तक पहुंच सके इसके लिए मत्स्य विभाग के माध्यम से उनको लाभान्वित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed