फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Purvanchal Expressway will connect with Tadighat-Bara road

Ghazipur News: ताड़ीघाट-बारा मार्ग से जुड़ेगा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे

Sat, 06 May 2023 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Purvanchal Expressway will connect with Tadighat-Bara road
बलिया लोकसभा से गुजरने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को गंगा पार के इलाकों से जोड़ने के लिए डीपीआर सर्वे की अनुमति मिल गई है। उम्मीद है कि एक महीने में डीपीआर सर्वे कर परियोजना को कागज पर तैयार कर लिया जाएगा। जिसमें भांवरकोल ब्लॉक के हैदरिया में समाप्त हो रहे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को रेवतीपुर ब्लॉक तक विस्तार कर ताड़ीघाट-बारा मार्ग से जोड़ा जाएगा। बीते फरवरी में केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बलिया में मंच से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के विस्तार की घोषणा की थी। इसके बाद बलिया सांसद ने मार्च में पत्र लिखकर विस्तार की मांग को दोहराई थी। ऐसे में उन्होंने डीपीआर सर्वे के लिए स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने बलिया को आरा-पटना से जोड़ने वाली सड़क के मांग पर भी स्वीकृति मिली है। दोनों मांगों पर स्वीकृति मिल जाने से बलिया लोकसभा में दोनों प्रोजेक्ट पर करीब 2500 करोड़ की लागत से निर्माण होगा।एक्सप्रेस वे का विस्तार होने के बाद भांवरकोल के हैदरिया में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे समाप्त हो रहा है। इसे शेरपुर होते हुए गंगा पर पुल के जरिए रामपुर से होते हुए रेवतीपुर में एनएच 122 सी से जोड़ा जाएगा। इससे हैदरिया से रेवतीपुर की दूरी मजह 10 किमी हो जाएगी। जबकि अभी 40 किमी घूमकर जाना पड़ता है। विस्तार के बाद एक्सप्रेसवे आर्थिक मार्ग बनेगा बलिया लोकसभा के दोनों हिस्सा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के जरिए जुड़ जाएंगे तो ट्रैफिक बढ़ेगा। भांवरकोल और रेवतीपुर ब्लॉक के बहुत बड़े भू-भाग के साथ बिहार के कई जिले सीधे पूर्वांचल एक्सप्रेस से जुड़ जाएंगे। जिसमें बक्सर, कैमूर, सासाराम, मोहनिया, रामगढ़ होगा। वहीं, कलकत्ता-मोहनिया मार्ग से सीधे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे भी जुड़ेगा। ऐसे में लखनऊ, दिल्ली, कलकत्ता को लेकर सड़क मार्ग का जाल गाजीपुर, बलिया, चंदौली, बक्सर, सासाराम आदि के बीच फैल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed