{"_id":"5f0498808ebc3e42db6b0bcf","slug":"purvanchal-expressway-driver-taken-hostage-ghazipur-news-vns534493635","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनबढ़ों ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के कर्मचारियों पीटा, चालक को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनबढ़ों ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के कर्मचारियों पीटा, चालक को बनाया बंधक
विज्ञापन
मरदह। तेज रफ्तार पिकअप से सड़क पर जमा गंदा पानी का छींटा एक बाइक सवार के चेहरे और कपड़े पर पड़ते ही वह अनियंत्रित हो गिर पड़ा। घटना कोदई गांव के पास सोमवार की रात में हुई। इससे गुस्साए मनबढ़ युवकों ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के कर्मचारियों को पीटकर जख्मी कर दिया और मौके पर मौजूद पिकअप को आग के हवाले कर दिया। इसका विरोध करने पर चालक को बंधक बना लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को सिंगेरा गांव से छुड़ाने के बाद घटना स्थल का जायजा भी लिया। पीड़ित कर्मचारियों की तहरीर पर 18 नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर देर शाम तक सात आरोपियों को धर-दबोचा। अन्य की तलाश में जगह-जगह दबिश दी जा रही है।
पिकअप में सवार चालक व पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे दो कर्मचारी सिंगेरा से होते हुए रायपुर बाघपुर गांव की ओर जा रहे थे। कोदई गांव के पास से जब पिकअप गुजरी तो एक बाइक सवार पर सड़क किनारे लगा बरसात का गंदा पानी युवक के चेहरे और कपड़े पर पड़ गया। इससे वह अनियंत्रित होकर बाइक समेत गड्ढे में जा गिरा। यह देेख पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से खार खाए युवकों ने पिकअप के चालक और दोनों कर्मचारियों को पकड़ लिया। दोनों कर्मचारी किसी तरह वहां से फरार हो गए, लेकिन चालक को पकड़कर मनबढ़ युवक मारने-पीटने के बाद सिगेंरा गांव लाकर बंधक बना दिए। साथ ही पिकअप को आग के हवाले कर दिया। इधर घटना की जानकारी होते ही कासिमाबाद एसडीएम व सीओ पुलिस टीम के साथ सिगेंरा गांव पहुंचे और मनबढ़ों के चंगुल से चालक को छुड़ाया। पीड़ित कर्मचारियों की तहरीर पर पुलिस ने 18 नामजद एवं 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रात में ही संभावित ठिकानों पर छापेमारी करने के दौरान आरोपी धरमू, रवि प्रकाश, संतोष, धर्मजीत, मनोज, अंकुर और अशोक को धर-दबोचा। अन्य आरोपियों की धरपकड़ जारी है।
कर्मचारी दहशत में
मरदह। पुलिस इस घटना को एक सप्ताह पहले बीते 30 जून की रात सिक्स लेन के पास भेड़ पालक की पोकलेन से कुचलकर हुई मौत से जोड़कर देख रही है। हालांकि मनबढ़ युवकों द्वारा पिकअप को आग के हवाले करने व कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटना से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के कर्मचारियों व अधिकारियों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
सात आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ शेष नामजद को जल्द ही दबोच लिया जाएगा। अज्ञात आरोपियों को चिन्हित करने के साथ उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। - महमूद अली, सीओ