{"_id":"57112dca4f1c1bc0134a6b8c","slug":"punjab-mail-of-engine-failure-two-and-a-half-hours-in-the-heat-bother-passenger","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब मेल का इंजन फेल, गर्मी में ढाई घंटे परेशान रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब मेल का इंजन फेल, गर्मी में ढाई घंटे परेशान रहे यात्री
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Fri, 15 Apr 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
इंजन फेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हावड़ा से अमृतसर जाने वाली 13005 पंजाब मेल का इंजन शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे दिलदारनगर स्टेशन के रेलवे क्रासिंग के पास फेल हो गया। इसकी वजह से अप ट्रैक पर पर ट्रेनों का परिचालन बंद हो गया। ढाई घंटे बाद बक्सर से दूसरा इंजन मंगा कर ट्रेन को 9.30 बजे रवाना किया गया। इस दौरान ट्रेन में सवार यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
हावड़ा से चलकर अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे दिलदारनगर स्टेशन से 100 मीटर पहले रेलवे फाटक पर पहुंची ही थी कि उसका इंजन फेल हो गया जिसके चलते ट्रेन खड़ी हो गई। ट्रेन के चालक ने इंजन फेल होने की सूचना कंट्रोल को दी। अप मेन लाइन पर पंजाब मेल खड़ी होने की सूचना मिलने पर रेलवे के लोग मौके पर पहुंच गए। आठ बजे तक ट्रेन रेलवे फाटक के पास खड़ी रही। इसके चलते पीछे से आ रहीं अन्य ट्रेनें भी जहां तहां रोक दी गईं।
इस दौरान पीछे से आ रही कुछ ट्रेनें लूप लाइन से गुजारी गईं। एक घंटे बाद करीब नौ बजे दिलदारनगर स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी का इंजन भेजकर उसके सहारे पंजाब मेल को प्लेटफार्म पर लाकर लाया गया। साढ़े 9 बजे बक्सर से दूसरा इंजन मंगाया गया और उसे लगाकर पंजाब मेल को रवाना किया गया। इस दौरान ट्रेन के यात्रियों को गर्मी में काफी परेशानी उठानी पड़ी। रेलवे क्रासिंग के पास पानी की कोई व्यवस्था नहीं होने से यात्री एक घंटे तक प्यासे रहे।
विज्ञापन
इंजन फेल होने के कारण पंजाब मेल ढाई घंटे तक खड़ी रही। बक्सर से दूसरा इंजन मंगाकर ट्रेन को रवाना किया गया।
एके मिश्रा, स्टेशन अधीक्षक, दिलदारनगर
चार ट्रेनों का रहा परिचालन प्रभावित
दिलदारनगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन से पहले रेलवे फाटक के पास पंजाब मेल का इंजन फेल होने के कारण पंजाब मेल के खड़ी रहने के कारण अप लाइन पर विभूति एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, गरीबरथ एक्सप्रेस और जोगबनी एक्सप्रेस का परिचालन प्रभावित रहा। ट्रेनें जहां तहां स्टेशनों पर खड़ी कर दी गईं। एक घंटे बाद कुछ ट्रेनों को लूप लाइन से गुजारा गया।
रेलवे फाटक के पास इंजन फेल होने के कारण पंजाब मेल के खड़ी हो गई। इस दौरान रेलवे फाटक बंद था। करीब एक घंटे तक रेलवे फाटक बंद रहने के कारण गेट के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। एक घंटे तक बंद रेलवे क्रासिंग पर खड़े रहे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इससे दिलदारनगर बाजार में भी जाम लग गया। एक घंटे बाद दिलदारनगर स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी का इंजन मंगा कर पंजाब मेल को स्टेशन के प्लेटफार्म पर लाया गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।