फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Provisional list of polling places prepared, two increased

Ghazipur News: मतदेय स्थलों की अनंतिम सूची तैयार, दो बढ़े

Tue, 08 Aug 2023 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Provisional list of polling places prepared, two increased
15 तक मांगी आपत्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जनपद के सभी मतदेय स्थलों की अनंतिम सूची तैयार की गई है, जिसके आलेख्य का प्रकाशन मंगलवार को किया गया। इसमें गाजीपुुर और जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक मतदेय स्थल बढ़े हैं। इस सूची पर आपत्ति और सुझाव 15 अगस्त तक मांगे गए हैं। इसके बाद होने वाली राजनीतिक दलों के बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। मौैजूदा समय में 1616 मतदेय स्थल हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी के मुताबिक यह आलेख्य प्रकाशित मतदेय स्थलों की सूची जिला निर्वाचन कार्यालय एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (उप जिलाधिकारी/अपर उप जिलाधिकारी) के कार्यालय में स्थापित मतदाता पंजीकरण केंद्रों पर निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन

15 अगस्त तक यदि इस सूची पर कोई आपत्ति/सुझाव देना चाहे तो वह जिला निर्वाचन कार्यालय/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में दे सकता है। उस पर राजनैतिक दलों से विचार विमर्श के पश्चात मतदेय स्थलों के सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed