फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Protests alleging misuse of government funds

Ghazipur News: सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन

Sun, 17 May 2026 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Protests alleging misuse of government funds
हुरमुजपुर गांव में प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्रोत- ग्रामीण
सादात। क्षेत्र के हुरमुजपुर ग्रामसभा में विकास के नाम पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए रविवार को पुरुषों और महिलाओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मामले की जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गांव निवासी एवं बुलंदशहर के एसएसपी दिनेश सिंह की पत्नी रेखा सिंह के नेतृत्व में विभा सिंह, पूनम सिंह, मीरा, चंदा, खुशी, दीपिका, लीलावती देवी, बिंदु, सुमन, हेमलता, कंचन, शीला, कृष्णा, पूनम, उर्मिला, गीता बनवासी, धनेसरा चौहान, सुगनी और श्यामा चौहान ने आरोप लगाया कि गांव के पूर्व दिशा में स्थित प्रसिद्ध सांड़वीर पोखरा के सुंदरीकरण के नाम पर धांधली की गई है। आपसी मिलीभगत से केवल कागजों पर ही काम दिखाकर सरकारी बजट की बंदरबांट की गई है, जबकि जमीन पर एक ईंट तक नहीं रखी गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान की 11वीं अनुसूची के तहत ग्राम पंचायतों को 29 विकास कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। इसके बावजूद हुरमुजपुर में सीसी रोड, खड़ंजा निर्माण, स्वच्छता अभियान, स्ट्रीट लाइट, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं का जमीन पर कहीं अता-पता नहीं है। रोजगार और ग्रामीण जीवन स्तर सुधारने की योजनाएं केवल फाइलों तक सीमित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने सांड़वीर पोखरा घाट का निर्माण कराकर सुंदरीकरण कराने की मांग की। उनका कहना था कि पोखरे पर घाट न होने से महिलाओं को डाला छठ महापर्व और अन्य धार्मिक त्योहारों के दौरान पूजा-पाठ में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर सूर्यभान सिंह, अनिल सिंह, संतोष सिंह, हरिओम सिंह, सुरेंद्र, हृदयेश सिंह, शिवराज, निखिल, सत्या और प्रमोद आदि मौजूद रहे।

सांड़वीर पोखरे के सुंदरीकरण के नाम पर जारी धन की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। यदि कोई अनियमितता मिली तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. सरजीत सिंह, खंड विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed