फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Protestors abscond from home, National President of Ambedkar Azad Party arrested

Ghazipur News: प्रदर्शनकारी घर छोड़कर फरार, अंबेडकर आजाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरफ्तार

Tue, 22 Oct 2024 04:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Protestors abscond from home, National President of Ambedkar Azad Party arrested
सादात। माहपुर हाल्ट को फिर से स्टेशन का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर रविवार को प्रदर्शन करने वाले 200 लोगों के खिलाफ सैदपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में नामजद मुख्य आरोपी अंबेडकर आजाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित कुमार बादल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। दूसरी ओर प्रदर्शनकारी घर छोड़कर फरार चल रहे हैं। वहीं, वीडियोग्राफी के आधार पर चिह्नित कर प्रदर्शनकारियों की धर पकड़ में पुलिस लगी हुई है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने रोहित कुमार बादल के नेतृत्व में लखनऊ से वाराणसी सिटी जा रही कृषक एक्सप्रेस को रोककर रेलवे ट्रैक पर विद्युत पोल रख दिया था। इस दौरान यात्रियों को काफी फजीहत का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा पुलिस प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की फुल्की झड़प भी हुई थी। इस मामले में रेलवे के रेल पथ निरीक्षक ओपी दूबे ने सैदपुर कोतवाली में रोहित कुमार बादल के खिलाफ नामजद सहित करीब दो सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुख्य आरोपी अंबेडकर आजाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित कुमार बादल को देर रात गिरफ्तार कर लिया। रोहित कुमार बादल की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को उप जिलाधिकारी सैदपुर को संबोधित ज्ञापन पार्टी के लोगों ने दिया। सैदपुर कोतवाल योगेंद्र यादव ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में हुई वीडियोग्राफी में जो लोग चिन्हित होंगे उनके खिलाफ भी सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएंगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप पुलिस ने मचाया तांडव
औड़िहार। ग्रामीणों ने सोमवार को सैदपुर तहसील में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर सब्बड़वाल को पत्रक सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि रविवार की रात पुलिस ने गांव में तांडव मचाने का कार्य किया। अंबेडकर आजादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित कुमार बादल समेत कई लोगों को उठा लिया। इन लोगों के अलावा 150 से अधिक लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने मांग की कि पुलिस कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। साथ ही दर्ज प्राथमिकी को वापस ली जाए। ऐसा नहीं होने पर वह दोबारा रेल रोकने व चक्काजाम करने को विवश होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed