फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Protesting the black belt on the hands of the princes, protested against their demands, only water on the road of Lodipur locality

पानी-पानी हो गई है लोदीपुर मुहल्ले की सड़क

Fri, 24 Jul 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Protesting the black belt on the hands of the princes, protested against their demands, only water on the road of Lodipur locality
जमानिया। नगर के लोदीपुर मोहल्ले की सड़क गढ़ही के पानी की निकासी न होने से जलमग्न हो गई है। अंदर की गलियों में एक फीट तक पानी भरा हुआ है। यहां के लोगों ने कई बार इसकी शिकायत नगर पालिका से की लेकिन अब तक समस्या दूर नहीं हो पाई है। रुक-रुक कर लगातार हो रही बारिश से गढ़ही का पानी अब घरों में घुसने लगा है। जिससे लोगों का सब्र जवाब दे रहा है। इस परेशानी से निजात पाने के लिए धरना-प्रदर्शन करने तक की चेतावनी दे रहे हैं।
विज्ञापन

लोदीपुर मुहल्ला स्थित गढ़ही में आसपास के सभी घरों का पानी गिराया जाता है। इससे गढ़ही हमेशा पानी से भरी रहती है। ऐसे में थोड़ी भी बारिश हो जाती है तो गढ़ही का पानी ओवरफ्लो हर सड़क और घरों में घुस जाता है। स्थानीय निवासी हरीकेश कुशवाहा ने बताया कि उनके घर तक जाने वाली सड़क पूरी तरह से डूब चुकी है जिससे गली से होकर निकल रहे हैं। गढ़ही का पानी घर तक पहुंच चुका है ओर रिस रहा है। मंजय अदालत योजिंदर तूफानी का कहना है कि घरों तक पानी पहुंच चुका है तो कुछ घरों में घुस गया है। यह परेशानी करीब एक माह से बनी हुई है। पानी लग जाने से सड़न की दुर्गंध से रहना दुश्वार हो गया है।राजनाथ कुशवाहा, मो. औरंगजेब, अली मोहम्मद, शिवनारायण राम, वीरेंद्र राम, अजय कुमार राम, सैमुन निशा हरिराम, आलोक शर्मा, उमेश कुशवाहाआदि का कहना है किइस मुहल्ले में पानी निकासी के लिए सड़क के बीचोबीच नगर पालिका की ओर से नालियां बनाई गई है लेकिन उस नाली का पानी भी गढ़ही में ही जाता है। इससे गढ़ही ओवरफ्लो होने पर पानी की निकासी नहीं हो पाती है और सड़क पर नाली का गंदा पानी लग जाता है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी अब्दुल सबुर ने बताया कि नगर पालिका की ओर से समय-समय पर पंपिग सेट लगाकर पानी को निकलवाया जाता है। इसका पुख्ता तौर पर समाधान निकालने के लिए सर्वे कराकर पानी निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed