गाजीपुर। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति ने सरजू पांडेय पार्क में बुधवार को धरना देकर एमएसपी अधिकार दिवस मनाया। वक्ताओं ने कहा कि देश के किसानों के सभी कृषि उत्पादों का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित नहीं है। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि बिल अब एमएसपी पर खरीद के रास्ते को बंद कर देगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सभी कृषि उपजों की स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के अनुसार जोड़कर न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करें। न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर फसलों की खरीद को आपराधिक कृत्य घोषित कर कानून बनाए। उन्होंने कहा कि तीन कृषि बिल लाकर किसानों को बेमौत मारने काम किया है। उन्होंने लोकतांत्रिक जनांदोलनों के दौरान देश भर के किसानों के उपर लादे गए फर्जी और मनगढ़त मुकदमे वापस लेने और बटाईदार समेत सभी किसानों के निजी एवं सरकारी कर्ज माफ करने, बाढ़ बिन बरसात ओलाबृस्टि, बेसहारा पशुओं से किसानों की बर्बाद हुई फसल का मुआवजा देने तथा साठ वर्ष से ऊपर के किसानों को दस हजार रूपया किसान पेशन देने, किसानों समेत सभी गरीबों मजदूरों के बिजली बिल माफ करने तथा खेती के कारपोरेटिकरण, सार्वजनिक क्षेत्र के नीजीकरण पर रोक लगाने की मांग उठाई। इस मौके पर अखिल भारतीय किसान महासभा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह, मोती प्रधान, रामप्रवेश कुशवाहा, प्रमोद कुशवाहा, पूर्व विधायक राजेंद्र यादव, जनार्दन राम, आजाद यादव, नसीरूद्दीन, सीपीआई जिला सचिव अमेरिका यादव, भाकपा (माले) जिला सचिव राम प्यारे राम मौजूद रहे।