फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   protest

विभिन्न मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन

Thu, 08 Oct 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
protest
जमानिया। प्राचीन रामलीला समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा के मनोनीत सदस्य जयप्रकाश गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ बृहस्पतिवार को महिला के घर पानी का कनेक्शन काटने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया।श्री गुप्ता का आरोप है कि कोतवाली क्षेत्र के धनौता गांव निवासी नुजहत जहां पत्नी अयूब अहमद नगर के मुहल्ला लोदीपुर में मकान बनाकर परिवार के साथ रहती हैं। पारिवारिक कलह के कारण पति-पत्नी अलग-अलग रहते हैं। पति अयूब पत्नी से अलग होकर क्षेत्र के धनौता गांव स्थित पुराने मकान में रहते हैं। नुजहत अपने बच्चों के साथ नगर स्थित मकान में रहती है। मकान मालिक के नाम पर पति का नाम चला आ रहा है और उसके प्रार्थना पत्र पर नगर पालिका द्वारा पानी का कनेक्शन काट दिया। महिला मना करती रही लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी। इसके बाद से पेयजल की समस्या परिवार के सामने पैदा हो गई है। इस पर महिला को लेकर प्राचीन रामलीला समिति के अध्यक्ष नगर के कुछ लोगों के साथ नगर पालिका पहुंचे और पूरी बात बताई। किसी ने महिला की बात नही सुनी। इससे नाराज होकर महिला के साथ श्री गुप्ता और उनके समर्थक नगर पालिका के बारामदे में धरना पर बैठ गए। उन्होंने अनवरत धरना जारी रहने की बात कही। इस संबंध में पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अब्दुल सब्बुर ने बताया कि भवन स्वामी अयूब अस्मद के आवेदन एवं पानी का बकाया जमा न कराने की वजह से पानी कनेक्शन काट दिया गया। अगर महिला के नाम से मकान है और पानी कनेक्शन लेना चाहती है तो आवेदन कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed