{"_id":"5f737b1d8ebc3e9b91746fcf","slug":"protest-ghazipur-news-vns550109632","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीद सेतु पर आवागमन को निकाली पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीद सेतु पर आवागमन को निकाली पदयात्रा
विज्ञापन
हमीद सेतु से वाहनों का संचालन शुरू करने को लेकर सेतु से पदयात्रा निकालते छात्र व राहगीर।
- फोटो : GHAZIPUR
सुहवल। हमीद सेतु की मरम्मत होने के बावजूद अभी तक वाहन का आवागमन संचालित नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को छात्र नेता आशुतोष मिश्रा एवं रोहित सिंह के नेतृत्व में छात्राओं एवं राहगीरों ने कालूपुर से लेकर रजागंज पुलिस चौकी तक दो किमी लंबी पदयात्रा निकाली। साथ ही पुल को वाहनों के लिए जल्द खोले जाने की मांग की। चेताया कि अगर इसमें विलंब हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
पुल वाहनों के लिए चालू कराने को लेकर आयोजित यह पदयात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई। इसके साथ आम राहगीर भी जुड़ते गए, लोगों ने इस पहल की सराहना की। छात्र नेता आशुतोष मिश्रा ने कहा कि मरम्मत पूरा होने के बावजूद अभी तक प्रशासन और एनएचएआई द्वारा पुल न खोला जाना, उनकी संवेदनहीनता को दर्शाता है। कहा कि पुल खोले जाने को लेकर चार तिथियां पूर्व में निर्धारित की गई, लेकिन पुल नहीं खोला गया। चेताया कि छात्र कभी समय निर्धारित नहीं करते हैं। जिला प्रशासन समय रहते वाहनों का संचालन शुरू कराए अन्यथा आंदोलन को झेलने के लिए तैयार रहे।
इस मौके पर रोहित सिंह, अजय यादव, अरविंद यादव, जवाहर यादव, दिलीप यादव, बाबूलाल यादव, शिवम पांडेय, अश्वनी पांडेय, प्रशांत उपाध्याय, मोहीत सिंह, रियाज अली, कमरान, ओंमकार सिंह, जीवन यादव, पप्पू मिश्रा, भैयाजी मिश्रा, गुडन मिश्रा, गोलू चौधरी मौजूद रहे।