फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Protest against the statement of BJP MP

Ghazipur News: भाजपा सांसद के बयान के विरोध में दिया धरना

Fri, 17 Oct 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Protest against the statement of BJP MP
गाजीपुर। आदिवासी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को सरजू पांडे पार्क में भाजपा के राज्यसभा सांसद बृजलाल का गौड़ और खरवार पर दिए गए बयान को लेकर धरना दिया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। आदिवासी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद के बयान को आदिवासियों पर अतिक्रमण बताया और कहा कि गौड़ और खरवार समाज उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. उमेश चंद्र ने कहा कि सांसद का बयान आदिवासियों की आत्मा पर प्रहार है। कहा कि गोड़ और खरवार समाज के लोग इस बयान की निंदा करते हैं और अपने अधिकार की लड़ाई के लिए हम संघर्ष करने को तैयार हैं। कहा कि सांसद बृजलाल को इस्तीफा देना चाहिए तथा गोड़ व खरवार समाज के लोगों से माफी मांगना चाहिए नहीं तो कांग्रेस पार्टी के आदिवासी कांग्रेस एक बड़ा आंदोलन करने के लिए तैयार है। इस अवसर पर कुंदन खरवार, संदीप विश्वकर्मा, जनक कुशवाहा, रविकांत राय, अरुण कुमार वर्मा, बिपलॉब चंद, हामिद अली, श्याम नारायण सिंह कुशवाहा, आशुतोष गुप्ता, मोहम्मद राशिद, विनोद सिंह, अखिलेश यादव, शशि भूषण राय, अरविंद कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed