फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Protest against the installation of meters on private tubewells

निजी नलकूप पर मीटर लगाने के विरोध में धरना दिया

Sat, 16 Jan 2021 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Protest against the installation of meters on private tubewells
मुहम्मदाबाद। उत्तर प्रदेश किसान मंच के बैनर तले क्षेत्रीय किसानों ने शनिवार को उपखंड कार्यालय पर किसानों के निजी नलकूप पर मीटर लगाने के विरोध में धरना दिया।
विज्ञापन

इस दौरान मंच के प्रदेश अध्यक्ष शेरपुर के पूर्व प्रधान लल्लन राय ने कहा कि किसानों के निजी नलकूप पर मीटर लगाने का कार्य किसके आदेश पर किया जा रहा है, यह कोई बताने वाला नहीं है। यह कानून किस अध्यादेश के तहत है। यह शीघ्र नहीं रोका गया तो अधिशासी अभियंता के कार्यालय पर क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक कृषि को उद्योग का दर्जा नहीं दिया जाता है तब तक मीटर लगाने का कार्यक्रम स्थगित किया जाए। अंत में किसानों ने अधिशासी अभियंता को संबोधित ज्ञापन सहायक अभियंता विद्युत विभाग मुहम्मदाबाद को सौंपकर धरना समाप्त किया। धरने में आशीष कुमार वर्मा, बब्बन राय, रामभरत राय, ओमप्रकाश राय, अरुण राय, सुखराम यादव, छट्ठू यादव, रामजन्म कुशवाहा, रविंद्रनाथ राय, विजय यादव, सुरेश यादव, मनोज राय, प्रदीप यादव, महातम यादव, लोरिक यादव उपस्थित थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चेतनारायण राय ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed