फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Protest against the film ThankGod, gave a sit-in

फिल्म थैंकगॉड का जताया विरोध, दिया धरना

Mon, 19 Sep 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Protest against the film ThankGod, gave a sit-in
सरजू पांडे पार्क में फिल्म थैंक गॉड का विरोध करते कायस्थ महासभा के लोग। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से रविवार को सरजू पांडेय पार्क में धरना देकर फिल्म थैंक गॉड का विरोध किया। साथ ही अभिनेता अजय देवगन की तस्वीर को जलाकर आक्रोश व्यक्त किया। महासभा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने सभी लोगों से अजय देवगन द्वारा अभिनीत फिल्म थैंक गॉड का बायकॉट करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस फिल्म का जो ट्रेलर जारी किया गया है, उसमें आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त को अत्याधुनिक वेशभूषा में दिखाकर उन्हें मजाकिया अंदाज में दिखाया गया है। जो कायस्थ समाज को स्वीकार्य नहीं है। उनके द्वारा बोले गए डायलॉग भी अशोभनीय है। भगवान चित्रगुप्त का अपमान पूरे हिंदू समाज का अपमान है। संपूर्ण चराचर सृष्टि के रचयिता परमपिता ब्रह्मा के मानसपुत्र, बुद्धि, ज्ञान और विवेक के दाता कायस्थों के सर्वेसर्वा भगवान चित्रगुप्त का अपमान केवल कायस्थों का ही नहीं पूरे हिंदू समाज का अपमान है। हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करना बालीवुड की आदत बन गई है। कहा कि जब तक थैंक गॉड फिल्म से आपत्तिजनक दृश्य को काटा नहीं जाएगा और डायलॉग में परिवर्तन नहीं होगा। तब-तक थैंक गॉड फिल्म के साथ-साथ बालीवुड का भी बहिष्कार किया जाएगा। फिल्म से आपत्तिजनक दृश्य हटाया नहीं गया और डायलॉग में परिवर्तन नहीं किया गया तो कायस्थ महासभा का आंदोलन निरंतर चलता रहेगा। बताया कि 20 सितंबर को दोपहर 12 बजे इस सवाल को लेकर डीएम को भी ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस अवसर पर मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, विपिन बिहारी वर्मा, एमएलसी आशुतोष सिन्हा के प्रतिनिधि पप्पू लाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed