फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Protest against demolition in Robertsganj office

राबर्ट्सगंज कार्यालय में तोड़फोड़ के विरोध में धरना

Tue, 31 Aug 2021 07:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
Protest against demolition in Robertsganj office
भाकपा माले जिला कार्यालय (राबर्ट्सगंज) पर कब्जा करने की नीयत से की गई तोड़फोड़ समेत अन्य सवालों को लेकर मंगलवार को जमानिया, जखनिया, सेवराई, सैदपुर तहसील मुख्यालय तथा सरजू पांडेय पार्क में वाम दलों के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

सरजू पांडेय पार्क में धरना सभा में पार्टी के जिला सचिव रामप्यारे राम ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। पुलिस की लापरवाही से गरीबों और कमजोर तबके के लोगों के ऊपर हमला बढ़ा है। दलित उत्पीड़न की घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। उन्होंने कहा कि अपराधी और गुंडों में पुलिस का डर नहीं रह गया है। सोनभद्र स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर दिनदहाड़े पुलिस की मिलीभगत से हमला इसके ताजा उदाहरण है। दिनदहाड़े कार्यालय को उजाड़ दिया गया, सामान लूट लिया गया। कहा कि उत्तर प्रदेश ध्वस्त कानून व्यवस्था और गुंडागर्दी, दलित एवं महिला उत्पीड़न में नंबर वन है। इस घटना के लिए जवाबदेह संबंधित कोतवाल को कड़ी से कड़ी सजा देने, पुलिस की मिलीभगत की जांच कराने, लूट कर हमलावरों द्वारा ले जाए गए सामान वापस कराने तथा नुकसान की भरपाई करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

धरना सभा में खेग्रामस के जिला सचिव राजेश वनवासी, इंनौस के जिला सचिव योगेंद्र भारती, जिला सहसचिव किशन वनवासी, किसान महासभा के जिला सचिव रामप्रवेश कुशवाहा, खेग्रामस के जिलाध्यक्ष नंदकिशोर बिंद, किसान महासभा के जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह, चंद्रावती देवी, रोहित बिंद, शिवकुमार कुशवाहा, विजयी, मुराली बनवासी, लालजी वनवासी एवं कन्हैया ने विचार व्यक्त किया। सेवराई और जखनिया में एसडीएम और सैदपुर, गाजीपुर और जमानिया में न्यायिक तहसीलदार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed