फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Protest against atrocities on Dalits and minorities

Ghazipur News: दलित और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन

Wed, 15 Oct 2025 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Protest against atrocities on Dalits and minorities
दुल्लहपुर। अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन और माकपा के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से बुधवार को जखनिया तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर माकपा के वरिष्ठ नेता विजय बहादुर सिंह ने कहा कि देश में पहली बार दलित और अल्पसंख्यकों पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। गाजीपुर से लेकर कई जिलों में दलितों को निशाना बनाया जा रहा है। माकपा नेता ने मांग की कि सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस पर जूता फेंकने वाले आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की जाए। मुख्य न्यायाधीश के परिवार को सुरक्षा दी जाए। इसके साथ ही हरियाणा के आईपीएस अधिकारी पूरण कुमार की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। उन्होंने रायबरेली में दलित वाल्मीकि हत्याकांड के दोषियों पर भी सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि जिले के कई थाना क्षेत्रों में दलितों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी। इससे पहले कार्यकर्ता हाथों में झंडा-बैनर लिए नारे लगाते हुए तहसील पहुंचे और राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी अतुल सोनकर को सौंपा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed