फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Proposals sought on budget of Rs 2.10 crore for development

Ghazipur News: विकास के लिए 2.10 करोड़ के बजट पर मांगे प्रस्ताव

Fri, 26 Jul 2024 04:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Proposals sought on budget of Rs 2.10 crore for development
मरदह। स्थानीय विकास खंड के सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत की खुली बैठक हुई। इसमें वित्तीय वर्ष 2024-25 में दो करोड़ दस लाख रुपये के बजट पर प्रस्ताव मांगे गए। इस दौरान चार दर्जन जनप्रतिनिधियों ने नए कार्यों के लिए प्रस्ताव दिए।
विज्ञापन


ब्लाक प्रमुख सीता सिंह ने कहा कि क्षेत्र पंचायत का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता होगी। विकास खंड को मॉडल विकास खंड बनाने में सभी कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों का सहयोग आवश्यक है। एपीओ विनय प्रकाश राय ने क्षेत्र पंचायत से संबंधित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। क्षेत्र पंचायत सदस्य हिमांशु सिंह, अरविंद सिंह, नरेश यादव, राजबहादुर सिंह, रामविजय यादव, राधेश्याम सिंह यादव ने विभिन्न प्रकार की जन समस्याओं को उठाकर समाधान की मांग की। जिला पंचायत सदस्य शशि प्रकाश सिंह, पारसनाथ यादव, शैलेश यादव ने सरकार की सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को लाभान्वित करने की मांग की। बीडीओ अनुराग राय ने बताया कि दो ग्राम पंचायतों अथवा एक से अधिक मार्ग को जोड़ने वाली सड़क पर क्षेत्र पंचायत ही काम कराएगी। आवास के लिए सूची तैयार करने का निर्देश भी दिया। इस मौके पर चंद्रभान सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अनिल यादव, रामाकांत यादव, कल्पनाथ यादव, मुन्ना यादव, रमेश यादव, सुदर्शन यादव आदि थे।
विज्ञापन


उम्मीदों के अनुसार कार्य कराने का आश्वासन दिया
मरदह। सदन की कार्रवाई के दौरान गहमागहमी देखने को मिली। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अध्यक्ष पर सौतेले व्यवहार का आरोप लगाते हुए आरोप-प्रत्यारोप लगाया। कार्रवाई पूरी होने के बाद ब्लाक प्रमुख सीता सिंह ने सभी प्रतिनिधियों की उम्मीदों के अनुसार विकास कार्य कराने का आश्वासन सदन में दिया। इसके बाद सभी सदस्य शांत हुए। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से उप निरीक्षक सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed