फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Promoting science and education is essential to building the India of Kalam

Ghazipur News: कलाम के सपनों का भारत बनाने के लिए विज्ञान और शिक्षा को बढ़ावा देना जरूरी

Fri, 16 Oct 2026 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Promoting science and education is essential to building the India of Kalam
सपा कार्यालय समता भवन में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करत
गाजीपुर। पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय समता भवन में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें वक्ताओं ने डॉ. कलाम के जीवन और उपलब्धियों को याद करते हुए कहा कि शिक्षा, विज्ञान और नवाचार के जरिए ही देश का सर्वांगीण विकास संभव है। उनके विचार आज भी युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा देते हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने डॉ. कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि डॉ. कलाम का पूरा जीवन देशसेवा, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा। सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने कहा कि डॉ. कलाम ने अपनी वैज्ञानिक उपलब्धियों से भारत को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई। गोष्ठी में खुर्शीद अहमद, पूर्व विधायक; रामधारी यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष; डॉ. नन्हकू यादव, सिकंदर कनौजिया, रविंद्र प्रताप यादव, निजामुद्दीन आदि उपस्थित रहे। संचालन कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed