फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Program launched by Tourism Minister

पर्यटन मंत्री ने कि या कार्यक्रम का शुभारंभ

Sat, 20 Dec 2014 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 20 Dec 2014 11:12 PM IST
विज्ञापन
Program launched by Tourism Minister

अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइज मनी पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता का भव्य आगाज

विज्ञापन
शनिवार को स्थानीय नेहरू स्टेडियम में हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने गुब्बारे और कबूतर उड़ाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

 
प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि खेल से परस्पर सौहार्द बढ़ता है। इसलिए खिलाडि़यों को प्रतिस्पर्धा और खेल भावना के साथ खेलना चाहिए।

आयोजन की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से जहां खेल को बढ़ावा मिलेगा, वहीं युवा प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाडि़यों, मैच रेफरी तथा लाइनमैनों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया।

उनके उद्घाटन की घोषणा करते हुए स्टेडियम पटाखों की आवाज से गूंज उठा। मैदान के दोनों तरफ जमकर आतिशबाजी की गई। कार्यक्रम के उद्घाटन के समय जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल, पुलिस अधीक्षक डा. उमेशचंद्र श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी सदर एके सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर कमलकिशोर, क्रीड़ाधिकारी दिव्या वर्मा, मैच कमिश्नर मो. आरिफ, आब्जर्वर अजीत सिंह, उप निदेशक क्रीड़ा अनिल कुमार बनौदा, कबड्डी में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित गुरुवचन कौर, उप क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार, जिला खेल कार्यालय के सुदामा राम, नफीस अहमद, गयासुद्दीन आजाद, अश्विनी राय, दिलीप सिंह, अशोक सोनकर आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed