Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Process explained to voters through a demonstration of EVM-VVPAT

Ghazipur News: ईवीएम-वीवीपैट का प्रदर्शन कर मतदाताओं को समझाई प्रक्रिया

Sun, 22 Nov 2026 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Process explained to voters through a demonstration of EVM-VVPAT
ईवीएम-वीवीपैट का प्रदर्शन कर मतदाताओं को समझाई प्रक्रिया...फोटो...12-मुहम्मदाबाद तहसील परिसर मे
मुहम्मदाबाद/गंगौली। तहसील परिसरों में शनिवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) मशीनों का प्रदर्शन कर लोगों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई। परिसर में आने-जाने वाले लोगों को मशीन से वोट डालने का तरीका समझाया गया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि मतदाता ईवीएम पर प्रत्याशी के चुनाव चिह्न के सामने वाला बटन दबाएंगे, तो वोट उसी प्रत्याशी को जाएगा। वीवीपैट मशीन पर मतदाता कुछ सेकंड तक देख सकते हैं कि उनका वोट किस प्रत्याशी के पक्ष में दर्ज हुआ है। लोगों को यह भी बताया गया कि मतदान हर नागरिक का अधिकार है और लोकतंत्र को मजबूत करने की जिम्मेदारी भी। लोगों ने मशीन चलाने की जानकारी ली और मतदान प्रक्रिया को समझा।
विज्ञापन

वहां कार्यरत कर्मचारियों ने मॉक पोल में भाग लेने वाले लोगों का मोबाइल नंबर नोट कर रजिस्टर में उनके हस्ताक्षर भी कराए। मुहम्मदाबाद के उपजिलाधिकारी रणविजय सिंह ने अधिक से अधिक लोगों से मतदान के प्रति जागरूक रहने और चुनाव के दौरान अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने की अपील की। कासिमाबाद ब्लॉक परिसर में आयोजित शिविर में राजस्व निरीक्षक अमित कुमार, कमलेश यादव, सोमनाथ, सुनीता, जूही, कुसुम, श्वेता आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed