फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Priya was killed in honour killing

आनर किलिंग में हुई थी प्रिया की हत्या

Sun, 12 Jan 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Priya was killed in honour killing
जंगीपुर/रेवतीपुर। बीते दिनों रेवतीपुर थाना क्षेत्र के गंगा जाने वाले मार्ग पर रामपुर गांव के पास नदी के किनारे गंगा के पानी में हत्या कर किशोरी का शव फेंक गया था। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट थी। इसी क्रम में जंगीपुर पुलिस ने शनिवार की रात मृत किशोरी की मां को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी रिवाल्वर और एक खोखा बरामद किया। आरोपी महिला को जेल भेजने के बाद पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई। पुलिस की मानें तो आनर किलिंग में किशोरी की हत्या हुई थी।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते पांच जनवरी की शाम करीब तीन बजे रेवतीपुर थाना क्षेत्र के गंगा जाने वाले मार्ग पर रामपुर गांव के पास नदी के किनारे गंगा के पानी में लोगों ने एक बोरा देखा था, जिसमें से खून रिस रहा था। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरे को खोला तो उसमें एक किशोरी का शव प्लास्टिक में लपेटकर बरामद हुआ था। किशोरी के चेहरे के साथ ही कनपटी पर सुराख था। इससे यह स्पष्ट हुआ था कि उसकी गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई थी। तीसरे दिन किशोरी की पहचान जंगीपुर थाना क्षेत्र के कदियापुर निवासी विनय उर्फ विनोद उर्फ बोधा यादव की पुत्री प्रिया यादव के रूप में हुई थी।
विज्ञापन

शिनाख्त होने के बाद मामले की विवेचना जंगीपुर थानाध्यक्ष को दी गई थी। इसी क्रम में थानाध्यक्ष जयचंद भारती ने शनिवार की रात करीब नौ बजे क्षेत्र के कदियापुर निवासी मृत किशोरी की मां रजनी यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त उसके पति विनय उर्फ विनोद उर्फ बोधा के नाम का लाइसेंसी रिवाल्वर और एक खोखा बरामद किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आनर किलिंग में परिवार के लोगों ने ही प्रिया की हत्या कर शव को रेवतीपुर थाना क्षेत्र में गंगा किनारे फेंक दिया था। किशोरी का किसी से प्रेम प्रपंच चल रहा था। गिरफ्तार महिला का संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया, जबकि मृतका के पिता सहित अन्य तीन आरोपियों के साथ ही उस वाहन की तलाश की जा रही है, जिसका किशोरी के शव को फेंकने में प्रयोग किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed