फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Principal suspended

प्रधानाध्यापिका निलंबित

Wed, 20 Jan 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर Updated Wed, 20 Jan 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Principal suspended
विधान मंडल महिला एवं बाल विकास संबंधित संयुक्त समिति की पंचम उप समिति ने बुधवार को गाजीपुर-वाराणसी राजमार्ग पर स्थित शादी-भादी प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। स्कूल में साफ-सफाई, टायलेट आदि बदहाली देख नाराजगी जताई। इसको गंभीरता से लेते हुए जिला बेसिक शिक्षाधिकारी चंद्रकेश सिंह यादव ने प्रधानध्यापिका अर्चना सिंह को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन



उपसमिति दिन में प्राथमिक विद्यालय शादी-भादी पहुंची। चारोंतरफ फैली गंदगी, टायलेट की बदहाली, भवन की रंगाई-पुताई ठीक से नहीं होने पर समिति के सदस्यों ने नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने दोपहर भोजन योजना में भी गड़बड़ी की शिकायत की।
विज्ञापन



समिति के सदस्यों ने बेसिक शिक्षाधिकारी चंद्रकेश सिंह यादव को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बीएसए ने बताया कि समिति के निरीक्षण में पाई गई खामियों के लिए  प्रधानाध्यापिका अर्चना सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विशेष सचिव के निरीक्षण में भी कमियां पाई गई थीं। तब प्रधानाध्यापिका को चेतावनी दी गई थी। इसके बाद भी हालत नहीं सुधरे। उन्होेंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में रंगाई-पुताई के काम मे लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed