{"_id":"57966b6a4f1c1b697d21e678","slug":"principal-seeking-registration-of-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचार्य पर केस दर्ज करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राचार्य पर केस दर्ज करने की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Tue, 26 Jul 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
प्राचार्य पर केस दर्ज करने की मांग
स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र पदाधिकारियों और छात्र नेताओं का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रणजीत यादव के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक से मिलकर पीजी काॅलेज के प्राचार्य हरिहर सिंह पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ के दर्ज करने की मांग की। इस दौरान छात्रों ने एक पत्रक भी सौंपा। कहा कि कालेज परिसर में सरकारी कर्मचारियों द्वारा शस्त्र ले जाने पर भी पाबंदी लगनी चाहिए।
शस्त्र प्रदर्शन करने वालों का लाइसेंस भी निरस्त किया जाना चाहिए। छात्र नेताओं ने कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और नारेबाली की।पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रणजीत यादव ने कहा कि पीजी कालेज के कर्मचारी शिक्षा के मंदिर में पेन कॉपी की जगह अस्त्र-शस्त्र का खुलेआम प्रदर्शन करते हैं। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि प्राचार्य एवं कर्मचारी नेताओं की मनमानी कतई बर्दाश्त नहीं होगी। छात्र नेता राहुल सिंह यादव ने कहा कि छात्र तौशिम रजा की गिरफ्तारी कालेज प्रशासन के लिए काला तमाचा है।
विकलांग छात्र तौशिम रजा जिसके चलने की क्षमता न हो प्राचार्य के इशारे पर पुलिस मारपीट के आरोप में जेल में बंदकर अपराधी बना रही है। पूर्व अध्यक्ष नितिल यादव ने कहा कि यदि जिला प्रशासन समय रहते छात्र नेताओं एवं छात्रों पर दर्ज मुकदमा वापस नहीं लेती है तो जिला प्रशासन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई बुधवार से शुरू कर दिया जाएगा। पंकज यादव ने कहा कि प्राचार्य हरिहर सिंह के खिलाफ पुलिस कप्तान ने मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
बुधवार को यदि एफआईआर की कॉपी नहीं मिलती है तो छात्र संगठन अनिश्चित कालीन धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर साक्षी श्रीवास्तव, सूर्यभान यादव, पिंटू, अतुल तिवारी, आकांक्षा राय, गोपी केशरी, सिद्घांत सिंह, कुनाल सिंह, मयंक सिंह राणा, शिवधन आदि रहे। अध्यक्षता संतोष यादव और संचालन अरविंद मिश्रा ने किया।