फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Prime Minister's resolution that all eligible persons should get benefits of schemes: Ravindra Jaiswal

प्रधानमंत्री का संकल्प सभी पात्रों को मिले योजनाओं का लाभ : रविंद्र जायसवाल

Wed, 17 Jan 2024 03:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister's resolution that all eligible persons should get benefits of schemes: Ravindra Jaiswal
गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन मंगलवार को सैदपुर के ग्राम पंचायत बभनौली में हुआ। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प है कि सभी पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजना का लाभ मिल सके। इसलिए विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम गांव-गांव में आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं कार्यक्रम में शौचालय, आयुष्मान, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अन्य योजनाओं से लाभान्वित पात्रों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। साथ ही आवास पात्र लाभार्थियों को आवास की चाबी और स्वामित्व योजना के तहत घरौनी का प्रमाण पत्र वितरण किया गया। मंत्री की ओर से महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं बच्चो का अन्नप्राशन भी कराया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

लाभार्थियों को किया गया सम्मानित
दुल्लहपुर। जखनियां के ग्राम सभा परसपुर और साहबपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवधेश यती, दयाशंकर सिंह, इंद्रदेव कुशवाहा, खंड विकास अधिकारी संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।दिलदारनगर के भदौरा ब्लॉक के ग्राम सभा पलिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, किसान सम्मान निधि तथा उज्जवला योजना के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा के जिला मंत्री हरदेव कुशवाहा, दीपक गुप्ता, शिवशंकर राय, नितेश सिंह, भोलू खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed