फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Prices of vegetables increased due to drop in temperature

Ghazipur News: तापमान में गिरावट से सब्जियों के दाम बढ़े

Sun, 21 Jan 2024 03:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Prices of vegetables increased due to drop in temperature
गाजीपुर। मौसम में बदलाव का असर अब हरी सब्जियों पर देखने को मिल रहा है। कोहरे और शीतलहर के चलते हरी सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। पिछले तीन दिन में अधिकांश सब्जियों के दाम में दस रुपये की कम से कम बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में सब्जियों के लिए लोगों को जेब और हल्की करनी पड़ रही है। सब्जी विक्रेता पंकज, गुड्डू का कहना है कि ठंड के कारण पैदावार प्रभावित हुई है। इसके चलते सब्जियां सीमित मात्रा में आ रही हैं, इससे सब्जियों के दाम बढ़े हुए हैं।
विज्ञापन

पांच दिनों में भी पड़ेगी ठंड
कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज गाजीपुर के मौसमविद कपिल देव शर्मा बताते हैं कि भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त आगामी पांच दिनों के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार मौसम साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेंटीग्रेड व न्यूनतम तापमान 06 से 08 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने की उम्मीद है। पश्चमी हवा औसत 05 से 06 किलोमीटर प्रति घंटा से चलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सब्जी अब (प्रति किलो) पहले
मटर 50 40
टमाटर 30 20
मिर्चा- 160 120
कच्चा पपीता- 40 30
धनिया 40 30
गाजर-40 30
नीबू- 4 3
लौकी - 40 30
गोभी 30 20
पत्ता गोभी 30 20
नोट- नींबू, गोभी, पत्ता गोभी, लौकी प्रति पीस रेट हैं
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed