फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   pretending to be brother in law, he stole eight thousand rupees from the account

Ghazipur News: जीजा बनकर खाते से उड़ाए आठ हजार रुपये

Fri, 09 May 2025 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
pretending to be brother in law, he stole eight thousand rupees from the account
नंदगंज। नैसारा गांव निवासी युवक से बृहस्पतिवार की शाम साइबर ठगों ने जीजा बनकर खाते से आठ हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। अपने साथ साइबर ठगी की जानकारी होने पर युवक ने टोल फ्री नंबर 1930 पर जानकारी देन के साथ ही अगले दिन बैंक पहुंचकर कर्मियों को भी इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

पीड़ित विपिन यादव की नंदगंज बाजार में खाद और पशु आहार की दुकान है। उन्होंने बताया कि उनकी मोबाइल पर कॉल कर खुद को जीजा बताया। उसकी आवाज हूबहू उन्हीं के जैसी थी। इसके बाद उसने अपने दोस्त का इलाज कराने की बात कहकर बताया कि मेरे खाते से पैसों का ट्रांजेक्शन नहीं हो पा रहा है। इसलिए आप के खाते में 45 हजार रुपये भेज रहा हूं, जिसे एक क्यूआर कोड पर भेज दो। इसके बाद व्हाट्सएप पर 45 हजार का स्क्रीन शाॅट भेज दिया। पर बैंक का मैसेज नहीं आया तो मैंने सोचा कि नेटवर्क की समस्या से मैसेज नहीं आया होगा। इसके बाद उस क्यूआर कोड पर चार हजार फोन पे करते ही मैसेज आया कि खाते में मात्र पांच हजार रुपये ही बचे हैं। जब तक कुछ समझ पाता, तब तक साइबर ठगों ने मोबाइल को हैक कर बचे हुए चार हजार रुपये भी निकाल लिए। इसके बाद उस नंबर पर फोन करने पर मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा। ठगी का एहसास होते ही साइबर क्राइम नं.-1930 पर कॉल कर इसकी जानकारी दी। साथ ही पीड़ित ने अगली सुबह बैंक शाखा पर पहुंचकर कर्मियों को भी इससे अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed