फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pretended to be a CBI officer, married a female government employee

Ghazipur News: सीबीआई ऑफिसर बनने का किया नाटक, सरकारी महिला कर्मचारी से की शादी

Sun, 18 May 2025 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Pretended to be a CBI officer, married a female government employee
गाजीपुर। शादीशुदा युवक ने तलाकशुदा एक सरकारी महिला कर्मचारी से सोशल मीडिया के जरिये दोस्ती की। आरोप है कि उसने खुद को सीबीआई ऑफिसर बताया और फिर प्यार का नाटक कर शादी कर ली। सच्चाई पता चलने पर महिला ने उससे रिश्ता तोड़ लिया। लेकिन, अब आरोपी की पहली पत्नी उसके खिलाफ कई तरह के आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत कर रही है और फोन पर अपशब्द बोल रही है।
विज्ञापन

सुभाषनगर की रहने वाली पीड़िता ने एसपी से गुहार लगाई, जिसके बाद शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति से तलाक हो चुका है। पहले पति से दो बेटियां भी हैं। तलाक होने के बाद वह दो बच्चियों के साथ तनाव में रहने लगी। इसी बीच उसकी मुलाकात सोशल मीडिया के जरिये बर्दवान जिले के धनौरा गांव निवासी अमित पासवान से हुई। उसने खुद को सीबीआई आफिसर बताया और शादी का प्रस्ताव भी रख दिया। आरोप है कि उसने उसकी बातों का विश्वास कर ली। दोनों की 27 मार्च 2023 को शादी हुई। लेकिन, बाद में पता चला कि वह शादीशुदा है और उसकी पत्नी बांदा में रहती है। आरोप है कि जब वह उससे मिली तो उसने अपनी शादी अमित से होने की बात बताकर उसके साथ गालीगलौज की। पीड़िता का आरोप है कि अमित पासवान और उसकी पत्नी मिलकर कई लड़कियों को अपने जाल में फंसा चुके हैं। अमित ने उसके पैसे और गहने हड़प लिए हैं। हालांकि नौ अगस्त 2024 से उससे कोई संबंध नहीं रह गया है। अब अमित की पत्नी उसके खिलाफ गलत आधार पर फोन कर गाली देती है। साथ ही परेशान करने के इरादे से थाने में दरख्वास्त देती रहती है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पांडेय बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed