फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Prerna Poshan Vatika not constructed

Ghazipur News: प्रेरणा पोषण वाटिका का नहीं हुआ निर्माण

Thu, 27 Apr 2023 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Prerna Poshan Vatika not constructed
रेवतीपुर ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों में शासन के निर्देश के तीन साल बाद भी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रेरणा पोषण वाटिका का निर्माण नहीं हो सका है। करीब दस लाख की लागत से 203 आंगनबाडी केंद्रों में वाटिका का निर्माण कराया जाना था, जिसके नौनिहालों, गर्भवती, धात्री माताओं, युवतियों को कुपोषण मुक्त किया जा सके। इन पोषण वाटिकाओं के लिए करीब 12 से अधिक स्वयं सहायता समूह का चयन कर लिया गया था। फरवरी में इन्हें प्रशिक्षत किया जाना था। इन वाटिकाओं में मौसमी फल एवं सब्जी का उत्पादन होना था, जिससे कुपोषण को दूर किया जा सके। संबंधित विभाग की माने तो पूरे ब्लाक में 203 आगंनबाडी केंद्रों पर 11 हजार के करीब नौनिहाल पंजीकृत है। इनमें से 75 कुपोषित, 45 अतिकुपोषित हैं, जबकि 1500 धात्री, 2000 के आसपास गर्भवती एवं 80 किशोरी है। योजना का मुख्य मकसद वाटिका में उत्पाद होने वाले फल और सब्जियों के जरिए कुपोषण को दूर करने के साथ ही जरूरत पूरी होने के बाद बचे हुए उत्पाद को मंडियों में बेचकर स्वयं सहायता समूह की आय बढ़ाना भी है। पोषण वाटिका में पपीता, सोयाबीन, आम, सहजन, पालक, शलजम, टमाटर, अमरूद, बैगन, गोभी, लौकी, मिर्च, टिंडा, तुरई आदि का उत्पादन होना था। एक प्रेरणा पोषण वाटिका को तैयार करने में लगभग छह से सात हजार का खर्च आएगा। सीडीपीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि पोषण वाटिका बनाने के लिए शासन से 12 लाख रुपये मिले हैं। सहायता समूह की महिलाओं का चयन हो गया है। जिन्हें जल्द ही पोषण वाटिका के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed