फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Preparing the design for laying the pipeline

Ghazipur News: पाइप लाइन बिछाने के लिए तैयार हो रही डिजाइन

Mon, 16 Jun 2025 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Preparing the design for laying the pipeline
गाजीपुर। नगर में पेयजलापूर्ति के लिए नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसकी डिजाइन तैयार करने का कार्य शुरू हो गया है। कागज पर नगर में बिछाई जाने वाली पाइप लाइन का पूरा खाका तैयार किया जाएगा। इसके बाद धरातल पर पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल निगम शहरी की ओर से डिजाइन बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। एक महीने में डिजाइन बनाने का कार्य पूरा हो जाएगा। डिजाइन बनने के बाद ही पेयजलापूर्ति के लिए नई पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू होगा। अमृत योजना 2.0 के तहत यह कवायद की जा रही है। नगर में कुल 215 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इस पर 115.21 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

वर्तमान में जिस पाइप लाइन के जरिए लोगों के घरों में पेयजलापूर्ति होती है, वह 45 वर्ष पुरानी है। 45 वर्षों से नगर में पाइप लाइन को बदला नहीं गया है। इसके कारण जगह-जगह पाइप लाइन जंक खा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे समय-समय पर कई लोगों के घरों में गंदे पानी की आपूर्ति होती है। नई पाइप लाइन बिछ जाने के बाद समस्या से मुक्ति मिल जाएगी।
साथ ही नगर में पेयजलापूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ होगी। यह प्रोजेक्ट डेढ़ वर्ष में पूरा होगा। नगर में कुल 25 वार्ड हैं। सभी वार्डों में पाइप लाइन बिछाई जाएगी। शहर में लगभग डेढ़ लाख की आबादी आबाद है। इससे डेढ़ लाख की आबादी लाभान्वित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed