फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Preparations underway for plot allotment in industrial corridor

Ghazipur News: औद्योगिक कॉरिडोर में प्लॉट आवंटन की तैयारी, 97 फीसदी जमीन अधिग्रहित

Thu, 24 Sep 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway for plot allotment in industrial corridor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजीपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित औद्योगिक कॉरिडोर के विकास की प्रक्रिया आगे बढ़ने लगी है। औद्योगिक क्षेत्र के लिए आवश्यक भूमि का 97 प्रतिशत अधिग्रहण पूरा हो चुका है। प्लॉटों का लेआउट भी तैयार कर लिया गया है और अगले 10 से 15 दिनों में इसे पोर्टल पर आवंटन के लिए खोलने की संभावना है। यह जानकारी जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक लोकेंद्र कुमार ने दी। मुहम्मदाबाद क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे करीब 1024 एकड़ में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की योजना है। परियोजना में सोनाड़ी सहित आसपास के चक मऊजा के करीब 13 गांव शामिल हैं। यूपीडा की ओर से परियोजना को विकसित किया जा रहा है। जीएम डीआईसी लोकेंद्र कुमार के अनुसार, औद्योगिक गलियारे से संबंधित प्लॉटिंग, लोकेशन और अन्य जरूरी जानकारी निवेशकों एवं औद्योगिक इकाइयों को उपलब्ध कराने में जिला उद्योग केंद्र सहयोग करेगा। औद्योगिक गलियारे का नियंत्रण यूपीडा के अंतर्गत रहेगा।
सड़क के बाद बिजली-पानी की सुविधाएं
यूपीडा की ओर से अब तक खरीदी गई करीब 1024 हेक्टेयर से अधिक भूमि में उद्यम स्थापना से पहले सड़क निर्माण की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। सड़क निर्माण के बाद पावर हाउस, पेयजल समेत अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी से निवेश की उम्मीद
हैदरिया से लखनऊ तक करीब 340 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारा विकसित करने की योजना है। जीएम डीआईसी लोकेंद्र कुमार ने बताया कि इसके विकसित होने से पूर्वांचल में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। पूर्ण विकास के बाद इसका लाभ गाजीपुर के साथ वाराणसी और आसपास के जिलों को भी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed