फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   pregnant woman dies under suspicious circumstances

गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Tue, 03 Aug 2021 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
pregnant woman dies under suspicious circumstances
थाना क्षेत्र के मनियां गांव में सोमवार की देर रात एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार की सुबह मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया। बलिया जनपद के उजियार गांव निवासी चंदा देवी (26) की पांच वर्ष पूर्व मनियां गांव निवासी उमेश गुप्ता से शादी हुई थी। उससे चार वर्ष का पुत्र भी है। विवाहिता आठ माह की गर्भवती थी। ससुरालजनों ने पुलिस को बताया कि देर रात पेट में दर्द की शिकायत पर स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव लेकर घर आ गए और घटना की जानकारी मृतका के पिता को दी। सुबह पुत्री के ससुराल पहुंचे पिता कामता प्रसाद गुप्ता शव देखकर बिलखने लगे। मृतका के पिता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। इधर तहसीलदार अमित शेखर एवं थानाध्यक्ष सुरेंद्र दुबे मौके पर पहुंचे और मृतका के पिता की तहरीर पर पति उमेश गुप्ता, सास बसंती देवी एवं ननद प्रियंका के खिलाफ मुकदमा दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध थानाध्यक्ष सुरेंद्र दुबे ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति, सास एवं ननद के खिलाफ मुकदमा दर्जकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed