फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   PRD jawan slaps young man who informed about road accident

Ghazipur News: सड़क हादसे की सूचना देने वाले युवक को पीआरडी जवान ने जड़ा थप्पड़

Fri, 13 Sep 2024 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
PRD jawan slaps young man who informed about road accident
मनिहारी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें सड़क दुर्घटना की सूचना देने वाले युवक के साथ 108 नंबर एंबुलेंस के ईएमटी और पीआरडी के जवान की ओर से बदसलूकी , गाली-गलौच करने व थप्पड़ मारना दिख रहा है। वीडियो नौ सितंबर का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में पीड़ित युवक अमरजीत चौहान बताया जा रहा है। सोनू चौहान शादियाबाद थाना क्षेत्र के शाहपुर पावर हाउस के पास मवेशियों को बचाने में बाइक से अनियंत्रित होकर गिरकर चोटिल हो गया था। राहगीर अमरजीत चौहान ने एंबुलेंस 108 नंबर और 112 नंबर पर इसकी सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस और 108 नंबर एंबुलेंस टीम घायल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी पहुंची। घायल का प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद घायल युवक के साथ जिला अस्पताल जाने के लिए सूचना देने वाले राहगीर अमरजीत चौहान पर ईएमटी और पीआरडी जवान की ओर से दबाव बनाए जाने लगा कि वह भी साथ चले। वहीं जब युवक ने बताया कि इसकी जानकारी हमारे परिजनों को होगी तो डांट पड़ेगी, मैं नहीं जाऊंगा। इस पर एंबुलेंस के ईएमटी ने पूछा एंबुलेंस और पुलिस को सूचना क्यों दी। पीआरडी जवान ने भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए युवक को जोरदार थप्पड़ मारते हुए धक्का देकर वहां से भगा दिया। शादियाबाद थानाध्यक्ष श्यामजी यादव ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed