{"_id":"5ecbeb8b8ebc3e90731e6df1","slug":"prayers-offered-in-homes-money-eid-with-joy-ghazipur-news-vns526688682","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में पढ़ी गई नमाज, उल्लास के साथ मनी ईद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में पढ़ी गई नमाज, उल्लास के साथ मनी ईद
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में ईद-उल-फितर का पर्व सोमवार को उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। हालांकि इस वर्ष कोरोना वायरस को लेकर हुए लॉकडाउन की वजह से मुस्लिम बंधुओं ने ईदगाह और मस्जिदों में नहीं, घरों पर ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ईद की नमाज पढ़ी। अल्लाह से मुल्क में अमन-चैन के साथ ही कोरोना महामारी से निजात दिलाने के लिए दुआ मांगी। इसके बाद एक-दूसरे के घर जाकर मुबारकबाद देने का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह देर रात तक चलता रहा। लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर सेवई का स्वाद चखा। शांति व्यवस्था का मद्देनजर पुलिस चक्रमण करती रही।
मुस्लिम संप्रदाय का सबसे बड़ा पर्व ईद है। इसे लेकर उनमेें गजब का उत्साह रहता है लेकिन इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन की वजह से संप्रदाय के लोगों को कुछ शर्तों का पालन करना पड़ा। इसका पालन करते हुए उन्होंने ईदगाह और मस्जिद के बजाए घरों पर ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नमाज पढ़ी। इस दौरान अल्लाह से मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी। लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की बधाई देने के साथ ही एक-दूसरे के घर जाकर सेवई का स्वाद चखा। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार, सुबह मस्जिद में मात्र पांच लोगों ने और अन्य लोगों ने घरों में नमाज अदा की। देश में कोरोना महामारी से निजात दिलाने के लिए दुआ मांगी। सेवई का स्वाद चखने के साथ ही एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। सैदपुर, कासिमाबाद, सिधागरघाट, भांवरकोल, कठवामोड़, गहमर, बारा, सेवराई, जमानिया, दिलदारनगर, रेवतीपुर, सुहवल, मतसा, शादियाबाद, बहरियाबाद, खानपुर, औ ड़िहार, करीमुद्दीनपुर, जखनिया, भीमापार, नंदगंज, करंडा, देवकली, दुल्लहपुर, मरदह, बिरनो, जंगीपुर, सादात, बहादुरगंज एवं दुबिहा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में ईद का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मुस्लिम बंधुओं ने घर में ही नमाज अदा करते हुए अल्लाह से अमन-चैन की दुआ मांगी। इसके बाद एक-दूसरे के घर जाकर पर्व की बधाई देते हुए सेवई का स्वाद चखा। मिलने-जुलने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।