फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pradhan's son and cousin were killed in a fight

Ghazipur News: मारपीट की खुन्नस निकालने के लिए की थी हत्या

Tue, 04 Jul 2023 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's son and cousin were killed in a fight
फोटो-
विज्ञापन

-प्रधान पुत्र और उसके मौसेरे भाई की हत्या का नामजद आरोपी भरौली से गिरफ्तार
-एसपी ने किया मामले का खुलासा, मुहम्मदाबाद कोतवाली बढ़ईपुर गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। छह दिन पहले हुई मारपीट की खुन्नस निकालने और दबंगई दिखाने के लिए गांव के ही युवक ने प्रधान पुत्र और उसके मौसेरे भाई की चाकू घोंपकर हत्या की थी। एसओजी, सर्विलांस और मुुहम्मदाबाद पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के पांचवें दिन भरौली से रविवार की देर शाम नामजद हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को एसपी ओमवीर सिंह ने पुलिस कार्यालय में पत्रकारवार्ता के दौरान दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए यह जानकारी दी।
मुहम्मदाबाद कोतवाली बढ़ईपुर के ग्राम प्रधान का पुत्र विकास बिंद उर्फ इंद्रजीत (17), उसका मौसेरे भाई नोनहरा थाना के बौरी गांव निवासी सुनील बिंद (18) और सुदामा बिंद 28 जून की रात करीब 11 बजे गांव के बाहर शौच करने गए थे। सड़क के किनारे एक खेत के गड्ढे में सुदामा बैठा था जबकि विकास बिंद और सुनील बिंद सड़क पर खड़े होकर आपस में बात कर रहे थे।
विज्ञापन

इसी बीच गांव का रविंद्र बिंद आया और दोनों से कुछ बात करने के बाद अचानक सुनील बिंद के पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे वह वहीं गिर गया था। इसके बाद हत्यारे ने विकास बिंद के गर्दन और पेट पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों का शव घसीटते हुए झाड़ियों में ले छिपाकर भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गड़्ढे में बैठे सुदामा पर हत्यारे की नजर नहीं पड़ी। हत्यारे में जाने के बाद सुदामा ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी थी। इस मामले में ग्राम प्रधान द्वारा गांव के ही रविंद्र बिंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बीते 22 जून को हत्यारोपी और मृतकों में नंदगंज में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी का बदला लेने की लिए रविंद्र बिंद ने दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था। पूछताछ के बाद हत्यारोपी का चालान कर दिया गया।
------------------
कोर्ट में आत्मसर्पण करने की कोशिश में था हत्यारोपी
एसपी के मुताबिक नामजद आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई थीं, जो दूसरे प्रांतों में भी दबिश दे रही थी। साथ ही आरोपी के करीबियों पर भी नजर बनाए हुए थीं। ऐसे में आरोपी कोर्ट में आत्म समर्पण की कोशिश में था।
इस क्रम में रविवार की शाम मुहम्मदाबाद प्रभारी निरीक्षक घनानंद त्रिपाठी, एसओजी और सर्विलांस टीम हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए सघन चेकिंग अभियान क्षेत्र में चला रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हत्यारोपी बक्सर स्टेशन से भरौली होते न्यायालय में हाजिर होने जा रहा है।

सूचना पर सक्रिय हुई टीम ने भरौली में चेकिंग के दौरान हत्योपी बढ़ईपुर निवासी रविंद्र बिंद को गिरफ्तार कर ली। साथ ही उसकी निशानदेही पर हत्याकांड में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed