फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Prachi, who scored 94.5% in Class 10, became District Magistrate for a day.

Ghazipur News: 10वीं में 94.5% अंक पाने वाली प्राची एक दिन के लिए बनीं डीएम

Thu, 09 Oct 2025 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Prachi, who scored 94.5% in Class 10, became District Magistrate for a day.
कलेक्ट्रेट सभागार में फरियादियों की समस्या सुनतीं एक दिन के लिए डीएम बनी राजकीय बालिका इंटर कॉल
गाजीपुर। मजदूर की बेटी और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हाईस्कूल में सर्वाेच्च 94.5% अंक प्राप्त करने वाली प्राची कश्यप को एक दिन के लिए जिलाधिकारी का दायित्व मिला। इस दौरान उसने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की फरियाद सुनी गई और मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिया।यह कवायद मिशन शक्ति फेज-5 के तहत बृहस्पतिवार को हुआ। जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में नेतृत्व, आत्मविश्वास और प्रशासनिक समझ विकसित करना है, जिससे वे भविष्य में समाजसेवा और शासन-प्रशासन के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा सकें। एक दिन की जिलाधिकारी बनने के अनुभव से छात्राओं में निर्णय क्षमता, उत्तरदायित्व एवं संवेदनशीलता की भावना का विकास होता है। वहीं,राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य रागिनी श्रीवास्तव ने बताया कि प्राची कॉलेज की मेधावी छात्रा है। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में उसने 94.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किया था, जो कॉलेज का अब तक का सर्वोच्च अंक है। साथ ही विज्ञान प्रदर्शनी में उसका मॉडल अव्वल आया था। उसके पिता श्रवण कश्यप मजदूरी करते हैं। जंगीपुर क्षेत्र के सराय मीर गांव में उसका कच्चा मकान है। इसके बावजूद वह पढ़ाई में काफी तेज है। इन्हीं सब कारणों से उसको एक दिन की डीएम के लिए चयन किया गया। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने छात्रा प्राची कश्यप को बधाई देते हुए कहा कि मिशन शक्ति अभियान का यह स्वरूप बालिकाओं को प्रेरित करता है कि वे बड़े सपने देखें और समाज के विकास में योगदान दें। छात्रा प्राची कश्यप ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि एक दिन की जिलाधिकारी बनना उनके लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि इस अनुभव से उन्हें यह समझ मिली कि प्रशासनिक पद पर बैठकर जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना कितना जिम्मेदारीपूर्ण कार्य है।
विज्ञापन

पुलिस ने किया पैदल गश्त-गाजीपुर। मिशन शक्ति फेज -5 अभियान के तहत जनपद में महिला सुरक्षा एवं जन-जागरूकता के लिए पुलिस प्रशासन, महिला कल्याण विभाग एवं अन्य सहयोगी विभागों द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रेवतीपुर, दुल्लहपुर, रामपुर मांझा, जंगीपुर, खानपुर, दिलदारनगर, नोनहरा, बहरियाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस की ओर से पैदल गश्त किया गया। महिलाओं और बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई। वाहन चेकिंग के दौरान हूटर, सायरन, लाल-नीली बत्ती व काली फिल्म को उतारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed