फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Prabhatpheri took out cleanliness message

प्रभातफेरी निकाली दिया स्वच्छता संदेश

Sat, 19 Nov 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Prabhatpheri took out cleanliness message
बिरनो और मरदह ब्लाक में शनिवार को महिला स्वच्छता प्रहरियों द्वारा विश्व शौचालय दिवस मनाया गया। इस मौके पर पहल संस्था के राज्य कार्यक्रम अधिकारी सुनील पांडेय ने कहा कि विश्व शौचालय दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को विश्व स्तर पर स्वच्छता के संकट से निपटने के लिए प्रेरित करना है। खुले में शौच करने से बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन

स्वच्छता प्रहरियों ने प्रभातफेरी निकाल लोगों को संदेश दिया कि खुले में शौच करने से पर्यावरण प्रदूषित होता है। इस मौके पर जिला समन्वय पूजा प्रिया पांडेय ग्राम प्रधान शीला देवी, सचिव राजेंद्र यादव, रामध्यान राही, देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र कुमार राव के नेतृत्व में नगरपालिका कर्मियों ने नगर के समस्त मुहल्लों में घूम कर शौचालय दिवस के महत्व को समझाया एवं सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र कुमार राव ने कहा कि बिना स्वच्छता के अच्छे स्वास्थ्य की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। विश्व शौचालय दिवस पर उन्होंने लोगों से अपील की कि खुले में शौच मुक्त करने में योगदान अवश्य दें एवं अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। इस अवसर पर एसबीएम प्रभारी लल्लू सिंह यादव, प्रमोद राय ,अनिल भारती, श्याम बाबू सैनी, अमित राय, अभिषेक राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed