फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Prabhat Pheri taken out under the great contact campaign

महासंपर्क अभियान के तहत निकाली गई प्रभात फेरी

Sat, 21 Aug 2021 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Prabhat Pheri taken out under the great contact campaign
कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित जय भारत महा सम्पर्क अभियान के तहत अलालपुर में पदयात्रा करते पूर्व - फोटो : GHAZIPUR
भारत महासंपर्क अभियान के तहत तीसरे दिन शनिवार को सदर ब्लाक के ग्रामसभा बिंदवलिया में गांव के लोगों के साथ मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डा. मारकंडेय सिंह के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई। साथ ही मंदिर के आसपास सफाई अभियान चलाकर श्रमदान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा जय भारत महासंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत तीन दिनों से गांव की जन समस्याओं से रूबरू होने के लिए ग्रामीणों से संपर्क कर रहे हैं। इस प्रदेश में गांव के हालत बद से बदतर है। ग्रामीण मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। गांवों में बिजली, स्वच्छ पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा की व्यवस्था ना के बराबर है। इस मौके पर कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैलाशपति कुशवाहा, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रभारी ओम प्रकाश पासवान, राजूराम, प्रभाकर चौबे, आदिल अख्तर, श्याम बिहारी बिंद, रूपचंद कुशवाहा, लालू राम, प्रमोद पासवान, बेचन शर्मा, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed