फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Prabhat Pheri taken out on the Prakash Utsav of Guru Guru Gobind Singh

Ghazipur News: गुरु गुरुगोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकाली प्रभातफेरी

Sun, 14 Jan 2024 04:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 04:10 PM IST
विज्ञापन
Prabhat Pheri taken out on the Prakash Utsav of Guru Guru Gobind Singh
मुहम्मदाबाद। सिख समुदाय के दसवें गुरु गुरुगोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव के अवसर पर दशमेश सेवा सोसाइटी की ओर से नगर में प्रभातफेरी निकाली गई। नगर के गुरुद्वारा परिसर से प्रभातफेरी शुरू होकर सदर रोड, तहसील, यूसुफपुर बाजार होते पंजाबी कटरा पहुंची, वहां से बाजार, तहसील तिराहा, शहीद पार्क होते हुए गुरुद्वारा में समाप्त हुई। इस दौरान सिख समाज की महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे सबद-कीर्तन करते चल रहे थे। पूरा रास्ता वाहे गुरु के जयकारे से गूंजता रहा। प्रभात फेरी में त्रिलोचन सिंह, नरजीत सिंह, सतनाम सिंह, हरजीत सिंह बिल्लू, बलजीत सिंह, सिमर राजा, प्रीत, तजिन्दर सिंह, करन, हरपाल, देवेन्द्र कौर, नरेन्द्र कौर, इन्द्रजीत कौर, तजिन्दर कौर, अंशवीर आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed