फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Prabhat Pheri taken out on the occasion of Vishwakarma Puja festival, felicitation ceremony held

Ghazipur News: विश्वकर्मा पूजनोत्सव पर निकाली प्रभात फेरी, हुआ सम्मान समारोह

Sun, 21 Sep 2025 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Prabhat Pheri taken out on the occasion of Vishwakarma Puja festival, felicitation ceremony held
लंका मैदान में आल इंडिया विश्वकर्मा मित्र की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग। संवाद
गाजीपुर। आल इंडिया विश्वकर्मा मित्र के तत्वावधान में रविवार को लंका मैदान में श्री विश्वकर्मा पूजनोत्सव, प्रभात फेरी, सम्मान समारोह और भंडारा का आयोजन किया गया। शुरुआत भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर दीप प्रज्जवलन और पुष्पार्चन से हुई।मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने जैसे ब्रह्मांड की रचना की, उसी तरह आज विश्वकर्मा समाज भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में सक्रिय योगदान दे रहा है। विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य और वाराणसी भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने समाज की उपेक्षा की, लेकिन केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने समाज के उत्थान के लिए कई योजनाएं लागू कीं। उन्होंने समाज के लोगों से पंचायत चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। पूर्व राज्य मंत्री डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने कहा कि यदि विश्वकर्मा समाज एकजुट हो जाए तो प्रदेश की हर विधानसभा में बड़ी चुनावी ताकत बन सकता है। सम्मान समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, राजेश विश्वकर्मा, भानु विश्वकर्मा, रामविलास विश्वकर्मा (बिहार), सरदार कमलेश सिंह (सोनभद्र) और आलोक शर्मा ने भी विचार रखे। आयोजक और आल इंडिया विश्वकर्मा मित्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत शर्मा ने अतिथियों को विश्वकर्मा पुराण भेंट कर सम्मान किया। अध्यक्षता डॉ. सीपी शर्मा और संचालन शशिकांत शर्मा ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पंचदेव आनंद, उजाला विश्वकर्मा, स्नेहा विश्वकर्मा और अमन विश्वकर्मा ने प्रस्तुति दी। इस अवसर पर वेद विश्वकर्मा, किशन शर्मा, उमेश विश्वकर्मा, प्रवीण विश्वकर्मा, विद्यानंद विश्वकर्मा, दिनेश विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed