फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Power Substation Inaugurated; 19 Villages to Receive Supply

Ghazipur News: विद्युत उपकेंद्र का किया शुभारंभ, 19 गांवों में होगी आपूर्ति

Thu, 28 May 2026 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Power Substation Inaugurated; 19 Villages to Receive Supply
दिलदारनगर। फुल्ली गांव में 33/11 केवी के विद्युत उपकेंद्र का मंगलवार शाम जेई सुरेश कुमार ने शुभारंभ किया। इसके तीन फीडरों से 19 गांवों में बिजली की आपूर्ति की जाएगी। बार-बार होने वाली तकनीकी फॉल्ट के चलते लंबे समय से चली आ रही इस मांग के पूरा हो जाने पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की। जेई सुरेश कुमार ने बताया कि इस उपकेंद्र के तीन फीडरों से 19 गांवों को बिजली की आपूर्ति की जाएगी। इसके कुसी फीडर में कुसी, कंचनपुर, नाथुपुर, शेरपुर, शाहपुर गांव शामिल है। धनौता फीडर में फुल्ली, दौदही, जोगियांमार, सरूझां, रसुलपुर, धनौता और सरहुला फीडर में आलमगंज, पचोखर, भरवलिया, निकसपुर, कुसुमपुर, सरहुला गांव शामिल हैं। इससे गांव की आम जनता के साथ ही किसानों को भी खेतों में सिंचाई कार्य के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। वहीं, दूसरी तरफ फुल्ली उपकेंद्र के बनने से दिलदारनगर सब स्टेशन का भी बोझ कम होगा। इसके बाद भी कोई तकनीकी समस्या आने पर उपकेंद्र के हेल्प लाइन नंबर 8115530653 पर ग्रामीण सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed