Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Power failure in dozens of villages for 12 hours due to technical fault

तकनीकी खराबी से दर्जनों गांवों की 12 घंटे गुल रही बिजली

Fri, 27 Nov 2020 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
Power failure in dozens of villages for 12 hours due to technical fault
सुहवल। क्षेत्र के बेटाबर गांव के 33 हजार हाइटेंशन विद्युत लाइन में तकनीकी समस्या आने से बृहस्पतिवार की देर रात दर्जनों गांव के सैकड़ों घरों की बत्ती अचानक गुल हो गई। कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार की सुबह साढ़े दस बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। ऐसे में करीब 12 घंटे तक उपभोक्ताओं परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जमानिया 132 केवीए सब -स्टेशन से क्षेत्र के ढढनी व स्थानीय गांव स्थित ताड़ीघाट उपकेंद्र को होने वाली बिजली आपूर्ति देर रात दस बजे अचानक बंद हो गई। ऐसे में सब स्टेशन के दस फीडरों के तहत आने वाले दर्जनों गांव सोनवल, खजुहां, ढढनी, माधोपुर, सुगवलिया, अधियारां, रमवल, सुहवल, पटकनियां, युवराजपुर, बवाडा, भिख्खिचौरा, कालूपुर, सुजानपुर, हरिश्चंद्रपुर, मेदनीपुर, चकियां उर्फचकमजीठ, बहलोलपुर, डुहियां, भगीरथपुर, सरैयां, मलसा, ईजरी, घाटमपुर आदि गांव अंधेरे में डूब गए। आपूर्ति बाधित होने की सूचना पर सुबह उपखंड अधिकारी विजय यादव, अवर अभियंता दुर्गविजय प्रसाद, बाबू खान बेटाबर गांव के पास पहुंचे। वहां इंसुलेटर फट गया था, जिससे कारण विद्युत तार टूटकर जमीन पर गिरा पड़ा था। विद्युत कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह साढ़े दस बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। इस संबंध जमानिया उपखंड अधिकारी विजय यादव ने बताया कि बेटाबर के पास हाईटेंशन विद्युत पोल तार में खराबी के कारण आपूर्ति बाधित रही है। मरम्मत होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed