फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Power cuts Uri sleep

बिजली कटौती से उड़ी नींद

Wed, 06 Apr 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Wed, 06 Apr 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Power cuts Uri sleep
‌ब‌िजली - फोटो : अमर उजाला
तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली की कटौती ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। शहरी क्षेत्र में 20 की बजाया 16 ही आपूर्ति की जा रही है। लेकिन रात की कटौती ने लोगों की नींद उड़ा दी है। राते करवट बदलते कट रही। नींद भर न सोने से लोगों की दिनचर्या पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


धूप की तल्खी अब लोगों को बर्दाश्त नहीं हो रही। गर्मी से बचाव के लिए कूलर, पंखे, एसी का इस्तेमाल बढ़ गया है। ऐसे में बिजली की घंटों कटौती से लोग परेशान हो उठे हैं। रात और दिन में 12 से दो बजे तक बिजली कटौती का निर्देश है।  
विज्ञापन


लेकिन कभी लोकल फाल्ट तो कहीं  इमरजेंसी कटौती के नाम पर अंधाधुंध कटौती जारी है। इसके चलते जहां लोग नींद भर सो नहीं पा रहे तो वहीं पानी की समस्या से भी दो चार हो रहे। पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षणेतर कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह शम्मी ने रात की कटौती को लेकर जनता के साथ आंदोलन की चेतावनी दी है। विभागीय अधिकारियों को चेताया कि कटौती पर वह गंभीर हों अन्यथा जनता को जवाब देना महंगा पड़ जाएगा। 

उधर, लोगों का कहना है कि अभियान चलाकर बिजली बिल वसूली और लोड बढ़ाने के काम में जुटे बिजली विभाग के अधिकारी राजस्व बढ़ाने के लिए दबाव तो बनाते हैं लेकिन आपूर्ति के लिए गंभीर नहीं हैं। फाल्ट की सूचना देने के घंटों बाद भी गड़बड़ी दूर नहीं की जाती।


अवर अभियंता अकबर अली ने बताया कि रात और दिन में 12 से 2 बजे तक रोस्टरिंग के तहत कटौती की जाती है। गर्मी में फाल्ट बढ़ने की वजह से कटौती करनी पड़ती है। अभी बिजली आपूर्ति का शेड्यूल पुराना ही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed