फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Potholes on the surface of Hamid Setu; fear of accidents.

Ghazipur News: हमीद सेतु की सतह पर बने गड्ढे, हादसे का डर

Wed, 24 Jun 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Potholes on the surface of Hamid Setu; fear of accidents.
वीर अब्दुल हमीद सेतु पर बने गड्ढे। संवाद
सुहवल। गंगा नदी पर स्थित हमीद सेतु की ऊपरी सतह कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। पुल के स्पैन पर गटर बॉक्स के टॉप फ्लोर की कंक्रीट परत दरकने से कई गड्ढे बन गए हैं, इससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल से प्रतिदिन गुजरने वाले छोटे-बड़े वाहनों को गड्ढों के कारण जोखिम उठाना पड़ता है। आदर्श, गोल्डन, जेपी, हरिपाल, धर्मेंद्र, रामदयाल, नागेंद्र और जितेंद्र समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि पुल की जर्जर सतह के कारण पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, इनमें लोगों की जान गई और कई घायल हुए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बढ़ते यातायात दबाव के कारण पुल की सतह और अधिक क्षतिग्रस्त होती जा रही है। समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो भविष्य में किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आशंका जताई कि क्षतिग्रस्त हिस्सों की अनदेखी से पुल की संरचना पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि हमीद सेतु जिला मुख्यालय को गंगापार के सैकड़ों गांवों से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। यदि पुल की स्थिति और खराब हुई तो आवागमन प्रभावित हो सकता है। ग्रामीणों ने पुल की तकनीकी जांच कराकर क्षतिग्रस्त हिस्सों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed