फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Potential candidates are desperate to become headman

संभावित प्रत्याशियों को बेताब किए हुए है प्रधान बनने की ललक

Fri, 17 Jul 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Potential candidates are desperate to become headman
औड़िहार। शासन की ओर से ग्राम पंचायतों के चुनाव शीघ्र कराए जाने का संकेत लगते ही तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में चुनावी तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। हालांकि इसके लिए अभी न तो अधिसूचना जारी की गई है और न ही ग्राम पंचायतों का आरक्षण तय किया जा सका है। इसके बावजूद ग्राम प्रधान बनने की ललक संभावित प्रत्याशियों को बेताब किए हुए है। वह अभी से अपनी तैयारियों के तहत कोई चूक नहीं करना चाहते। कुछ मौजूदा प्रधान अभी से गांव में आए परदेसियों से सुबह-शाम मुलाकात करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

वर्ष के बारहों महीने अपना कालर टाइट रखने वाले कई पूर्व एवं मौजूदा प्रधानों के अल्फाज बदले दिखाई देने लगे हैं। ऐसे प्रधान प्रत्याशी अपनी स्वार्थ सिद्धि के लिए पाव लागी काका, सलाम बड़की माई बोलकर दंडवत करते हुए सहानुभूति बटोर रहे हैं। इस बार ग्राम पंचायतों में प्रधानी पद के लिए कई नए एवं पुराने चेहरे जोर आजमाइश करेंगे। लगभग हर ग्राम पंचायतों में एक दर्जन से लगायत दो दर्जन और कहीं-कहीं इससे भी अधिक लोग दावेदारी का हक जता रहे हैं। पुराने ग्राम प्रधान एक बार पूरे गांव में अपनी गोटी बिछाने, अपने चहेतों को लग जाने और छिटपुट उन्हें दावत देने जैसा कार्य करने लगे हैं। दूसरी ओर इस पद पर अपनी नई दावेदारी बनाने वाले संभावित उम्मीदवार मौजूदा प्रधान के कार्यों में खोट निकालते हुए टूटे खड़ंजा, बजबजाती नालियां और बिजली के खंभे के लिए तरसते लोगों को अपनी ओर से लुभा रहे हैं। कुछ प्रत्याशी स्कूल की क्षतिग्रस्त बाउंड्री, विद्यालय में लगे हैंडपंप के लिए नालियों का अभाव और उसमें फिसल कर गिरते बच्चों का हवाला देकर गांव को विकास की गति देने का दावा कर रहे हैं। हफ्ते में दो दिन का लगा लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का दबाव भी ग्राम प्रधानी की तैयारियों में चुनौती बना है। खानपुर की ग्राम प्रधान रिंकी सिंह कहती हैं कि इस बार पुन: सेवा का मौका मिला तो ब्लाक को आदर्श गांव बनाउंगी। फुलवारी के रामलोचन यादव, शरीफ के रामदरश भी विकास कार्यो की फेहरिस्त गिनाकर मन लुभा रहे हैं। तहसीलदार दिनेश कुमार बताते हैं कि तहसील सैदपुर के 249 ग्राम पंचायतों के लिए मतदाता सूची तैयार है। मतदान केंद्र निर्धारित किए जा चुके हैं। आवश्यकता पड़ने पर प्रत्यावेदन लेकर मतदान केंद्रों में आंशिक फेरबदल समय के अनुसार किया जा सकता है। जिला प्रशासन कोरोना वायरस के बढ़ रहे संक्रमण और संचारी रोग से बचने के उपाय में अपनी ताकत लगाए हुए है। ऐसे में ग्राम पंचायत के प्रधान एवं सदस्य के अलावा क्षेत्र एवं जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव को लेकर की जाने वाली तैयारियां शिथिल हैं। खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार मौर्य की मानें तो उनके निर्देशन में सहायक विकास अधिकारी पंचायत अपनी टीम के साथ चुनावी खाका तैयार करने में जुटे हैं। इस संदर्भ में उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों के चुनाव की अधिसूचना जारी हो जाने पर ही कार्य में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed