फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Post Kovid Hospital not yet established in the district

अब तक जनपद में नहीं स्थापित हुआ पोस्ट कोविड अस्पताल

Wed, 30 Jun 2021 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
Post Kovid Hospital not yet established in the district
गाजीपुर। अब तक जनपद में पोस्ट कोविड अस्पताल स्थापित नहीं हो सका। ऐसे में कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने के बाद आ रही शारीरिक परेशानियों को लेकर समय से उपचार नहीं मिल रहा है, जिससे उन्हें तमाम दिक्कतों का सामना उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने जनपद को दो महीने तक ऐसा अपने चपेट में लिया कि स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की पोल तो खुल ही गई। साथ ही संसाधन के अभाव में कई संक्रमित मरीज अपनी जान भी गवां बैठे। इधर संक्रमित मरीजों के ठीक होने पर भी तमाम दिक्कतों को देखते हुए शासन की ओर से जिले में पोस्ट कोविड स्थापित करने का निर्देश बीते माह स्वास्थ्य विभाग को दिया था। बावजूद अस्पताल स्थापित नहीं हो सका। ऐसे में मरीजों को दिक्कत आने पर गैर जनपदों का सहारा लेना पड़ रहा है। जबकि मानसिक और फिजियोथेरेपिस्ट की तैनाती एक माह पूर्व ही जिला अस्पताल में होने का दावा विभाग की ओर से किया गया था, लेकिन अस्पताल स्थापित नहीं होने से ऐसे मरीजों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं समय से उपचार न मिलने की स्थिति में उनकी मौत हो जा रही है। इस संबंध में एसीएमओ डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि अस्पताल नहीं स्थापित हो सका है, लेकिन जिला अस्पताल में पोस्ट कोविड वार्ड बनाया गया है। फिलहाल ऐसे मरीज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed