फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ???????? ??????? ?Population Stability Fortnight, will make public aware

जनसंख्या स्थिरता पखवड़ा, आमजनों को करेंगे जागरूक

Fri, 09 Jul 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
???????? ??????? ?Population Stability Fortnight, will make public aware
गाजीपुर। जनसंख्या नियंत्रण के उपायों के बारे में जानकारी देने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। जागरूकता अभियान के तहत सीमित परिवार के फायदे बताकर परिवार कल्याण कार्यक्रम को गति प्रदान किया जाएगा। विभाग के मुताबिक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा अभियान को सफल बनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैैं। वहीं माइक्रो प्लान बनाकर ब्लाकवार आयोजन के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की टीम गठित की गई है। जिले में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा 11 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा। इसके तहत आशा कार्यकर्ताओं के अलावा स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से नगरीय एवं ग्रामीण इलाकों में जनसंख्या नियंत्रण के उपायों के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा साथ ही परिवार कल्याण कार्यक्रम के योजनाओं के बारे में भी बताया जाएगा ताकि शासन के अभियान को अमलीजामा पहनाया जा सके। इस दौरान परिवार नियोजन कैंप एवं स्वास्थ्य शिविर के साथ जागरूकता गोष्ठी का आयोजन होगा। पखवाड़ा के तहत 17 सीएचसी-पीएचसी पर 11 जुलाई को स्वास्थ्य शिविर एवं गोष्ठी के अलावा जिला महिला चिकित्सालय में 12 से 30 जुलाई तक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जमानिया, मिर्जापुर, बाराचवर, गोड़ऊर और करंडा में 15 जुलाई को जबकि सैदपुर, रेवतीपुर, कासिमाबाद, मरदह एवं भदौरा में 13 जुलाई और जखनिया, मुहम्मदाबाद और बिरनो 12 जुलाई, देवकली, मनिहारी और सुभाकरपुर 16 जुलाई को परिवार कैंप का आयोजन होगा। सीएमओ डॉ. जीसी मौर्या ने बताया कि जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है ताकि इस अभियान को सफल बनाया जा सके। अभियान के तहत 11 से 31 जुलाई तक लोगों को परिवार नियोजना की जानकारी देने के साथ जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed