फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   'Poor was exploited under SP, BSP and Congress rule'

‘सपा, बसपा और कांग्रेस शासन में हुआ गरीबों का शोषण’

Sun, 12 Sep 2021 10:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
'Poor was exploited under SP, BSP and Congress rule'
वंशी बाजार स्थित मैरेज हाल में भाजपा सदर विधानसभा के प्रबुद्ध सम्मेलन में बोलती राज्य महिला आयो? - फोटो : GHAZIPUR
सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकारों में सिर्फ गरीबों का शोषण हुआ। भाजपा सरकार में गरीबों की खुशहाली के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। गांव, गरीब, किसान और नौजवानों के मुद्दे पर बनी यह सरकार उनके कल्याण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है। ये बातें राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना चौबे ने रविवार को भाजपा सदर विधानसभा की ओर से बंशीबाजार स्थित एक मैरेज हाल में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश अपने सर्वोच्च शिखर पर है। इसमें सभी प्रबुद्धजनों का विशेष योगदान है। सदर विधायक डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रुप में प्रदेश को संत का सानिध्य प्राप्त हुआ है। प्रदेश की पहचान काशी, मथुरा और अयोध्या से थी। जिसकी पहचान पूर्व की सरकारों ने एकदम विलुप्त कर दिया था। सदर विधानसभा प्रभारी और पूर्व एमएलसी डॉ. केदारनाथ सिंह ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद विगत साढ़े चार वर्षों में अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है। आज जहां सुशासन का राज कायम हुआ है। वहीं गुंडे, माफिया और अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग चुके हैं। नगर पालिका गाजीपुर की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, कार्यक्रम संयोजक विनोद अग्रवाल, पूर्व मंत्री शारदा चौहान, अशोक पांडेय, सुनील सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, रासबिहारी राय, सुनील गुप्ता, विनीत शर्मा, मुरली कुशवाहा, निर्गुणदास केशरी, अर्जुन सेठ, जयसूर्य भट्ट, राघवेंद्र सिंह, पवन पांडेय, रूपेश कुमार, अजय गुप्ता, अजय कुशवाहा, अभिनव सिंह, लालजी पांडेय, नीरज कुमार, हेमंत त्रिपाठी, रूपक तिवारी, शनि चौरसिया, छत्रसाल सिंह, मोहित सिंह आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता व्यासमुनि राय और संचालन भाजपा सोशल मीडिया के जिला संयोजक कार्तिक गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed