{"_id":"649b2bc2afeb9f5fa90965f7","slug":"polytechnic-semester-examination-will-be-held-at-six-centers-ghazipur-news-c-20-1-270240-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: छह केंद्रों पर होगी पाॅलीटेक्निक की सेमेस्टर परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: छह केंद्रों पर होगी पाॅलीटेक्निक की सेमेस्टर परीक्षा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। प्राविधिक शिक्षा परिषद से संबद्ध पॉलीटेक्निक एवं फार्मेसी के छात्रों की सम सेमेस्टर की आज से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए कुल छह केंद्र बनाए गए हैं। इसमें चार हजार परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। यह दो पालियों में होगी।
विभिन्न ट्रेडों मैकेनिकल, सिविल एवं इलेक्ट्रिकल के छात्रों की सम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए छह केंद्र बनाए गए हैं। राजकीय पॉलीटेक्निक काॅलेज स्थित केंद्र पर आठ सौ, राजकीय सिटी इंटर काॅलेज एवं राजकीय बालिका इंटर काॅलेज, गाजीपुर में एक हजार-एक हजार परीक्षार्थी बैठेंगे।
इसके साथ ही राजकीय बालिका इंटर काॅलेज सादात, सैदपुर एवं बुजुर्गा स्थित केंद्रों पर चार सौ-चार सौ परीक्षार्थी बैठेंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली में सुबह नौ से साढ़े 11 बजे तक एवं दूसरी दिन में दो से साढ़े चार बजे तक आयोजित होगी।
विज्ञापन
परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक केंद्र पर दो-दो पर्यवेक्षक तैनात होंगे। इसके साथ ही हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्मी भी तैनात रहेंगे।
राजकीय पालीटेक्निक काॅलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य डा. सौरभ पाठक ने बताया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।