फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Political parties are ignoring businessmen: Anoop Shukla

व्यापारियों की उपेक्षा कर रहे राजनीतिक दल : अनूप शुक्ला

Mon, 23 Dec 2024 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Political parties are ignoring businessmen: Anoop Shukla
गाजीपुर। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल उप्र की ओर से रविवार को पीथापुर में व्यापारी महाकुंभ का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने कहा कि व्यापारियों को अपने अधिकार व राजनीतिक हिस्सेदारी से ज्यादा समय तक दूर नहीं रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने व्यापारी सुरक्षा आयोग का वादा किया था, लेकिन अभी पूरा नहीं हुआ। जीएसटी अधिकारियों की ओर से व्यापारियों का किया जा रहा उत्पीड़न अब बर्दाश्त नहीं होगा। उनके कार्यालयों का घेराव किया जाएगा। लोहा, मसाला व अन्य औद्योगिक इकाइयों के बाहर निगरानी कर रहे अधिकारियों के कार्यालयों व घरों पर कैमरे लगवाए जाएंगे। इससे उनकी गतिविधियों उजागर होंगी। इसको लेकर जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात ज्ञापन सौंपेगा। पूर्वांचल औद्योगिक विकास में पीछे रह गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष लाल साहब भारद्वाज ने कहा कि महिला उद्यमियों की ओर से तैयार सामान के लिए उचित बाजार का उपलब्ध न होना एक बड़ी समस्या है। इसके पूर्व मुख्य अतिथि का माल्यार्पण, अंगवस्त्रम्, प्रतीक चिह्न, तलवार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष लालसा भारद्वाज, युवा प्रदेश अध्यक्ष बृज किशोर यादव, प्रदेश सचिव असित सेठ, जिलाध्यक्ष आसिफ खान, ओम नारायण सैनी, युवा जिलाध्यक्ष नवीन वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed