फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Political participation will be available from the organization itself

संगठन से ही मिलेगी राजनीतिक भागीदारी

Sun, 10 Oct 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Political participation will be available from the organization itself
गाजीपुर। कुशवाहा महासभा की बैठक रविवार को महात्मा ज्योतिबा राव फूले पब्लिक स्कूल में हुई। इसमें संगठन के उत्थान, विकास एवं समाज की आर्थिक मजबूती तथा राजनैतिक भागीदारी आदि मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष रामराज सिंह कुशवाहा ने कहा कि संगठन में अपार शक्ति होती है। मजबूत संगठन से ही सब कुछ हासिल किया जा सकता है। संगठन से ही राजनैतिक भागीदारी मिलेगी तथा विकास के सारे रास्ते खुलेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज को उपेक्षित करने वाले दलों को विधानसभा के चुनाव में गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। मुहम्मदाबाद निवासी किसलय कुशवाहा को यूपीएससी परीक्षा पास करने पर बधाई देते हुए कहा कि किसलय ने पूरे समाज का नाम रौशन किया है। पूर्व सांसद जगदीश सिंह कुशवाहा ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए समाज अपने बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करे। शिक्षित समाज ही विकास की दौड़ में आगे बढ़ सकता है। पूरे देश में हमारी आबादी 14 प्रतिशत से ज्यादा है लेकिन राजनीतिक भागीदारी से वंचित है। बिखरा हुआ समाज कभी विकास नहीं कर सकता। पूर्व विधान परिषद सदस्य बृजभूषण कुशवाहा ने कहा कि इतिहास से हमें सबक लेने की जरूरत है। हमें अपने मतभेदों को भुलाकर समाज की एकता को कायम करना चाहिए। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने कहा कि हमारा अतीत अत्यंत गौरवशाली रहा है। नौजवानों का आह्वान करते हुए कहा कि आपका उत्साही कदम एवं सकारात्मक सोच समाज में क्रांति पैदा कर सकता है। आज समाज के सामने पहचान का संकट है, उसको समाप्त करने के लिए राजनीतिक रूप से शक्तिशाली बनना होगा तभी समाज मुख्य धारा में शामिल हो सकता है। अंत में निर्वाचित ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं यूपीएससी की परीक्षा में किसलय कुशवाहा के चयनित होने पर उनके पिता सदानंद दास को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। बैठक में श्याम नारायण कुशवाहा, देवनाथ कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, रामेश्वर कुशवाहा, मुरली कुशवाहा, धनंजय कुशवाहा, जयप्रकाश कुशवाहा, अनिरुद्ध कुशवाहा, अलगू कुशवाहा, लालू कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, नरेंद्र कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, प्रभुनाथ कुशवाहा, शिवकुमार कुशवाहा, अनुज अकेला, मानसिंह, कृष्णा मौर्या, भैरव कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, सोनू कुशवाहा, योगेश्वर कुशवाहा, उतेंद्र कुशवाहा आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता रामराज कुशवाहा एवं संचालन राजेश कुशवाहा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed